Time के कवर पेज पर पीएम मोदी की तस्वीर के साथ विवादास्पद हेडिंग, वायरल हो रही तस्वीर
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
नई दिल्ली। अमेरिका की मशहूर पत्रिका टाइम के कवर पेज पर इस बार प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर छपी है लेकिन इस तस्वीर के साथ ऐसा कुछ छपा है जो नए विवाद को जन्म दे सकता है। भारत में दो चरणों का मतदान बचा हुआ है और इससे पहले टाइम मैगजीन के 20 मई के अंक के मुखपृष्ठ की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें पीएम मोदी नजर आ रहे हैं। मोदी की इस तस्वीर के साथ एक विवादास्पद हेडिंग भी दी गई है जो अंतिम चरण में चल रहे राजनीतिक उबाल को और भी गर्मा सकती है।
जानकारी के अनुसार इस तस्वीर के साथ मैगजीन ने "India"s Divider in Chief" लिखा है। साथ ही फ्रंट पेज पर मोदी का एक कैरिकेचर भी नजर आ रहा है। तस्वीर के साथ लिखी यह हेडिंग मैगजीन में आतीष तासीर द्वारा लिखे एक आर्टिकल की है।
Time ने कवर पेज ट्वीट किया और इसमें यह भी हेडिंग दी गई है कि क्या दुनिया की सबसे बड़ा लोकतंत्र मोदी सरकार के और पांच साल सहन कर सकता है।
TIME’s new international cover: Can the world’s largest democracy endure another five years of a Modi government? https://t.co/oIbmacH9MS pic.twitter.com/IqJFeEaaNW
— TIME (@TIME) May 9, 2019
मैगजीन में लिखे आर्टिकल में लेखक ने पीएम मोदी और पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू की तुलना की है। आतीष तासीर ने लिखा है कि 'वर्तमान हालातों पर नेहरू के समाजवाद की तुलना मोदी से की गई है जिन्होंने हिंदू और मुस्लिमों के बीच भाईचारे की भावना को बढ़ाने लेकर कुछ नहीं किया। टाइम के इस लेख में 1984 के सिख दंगों और 2002 के गुजरात दंगों का भी जिक्र है
पत्रिका में एक और लेखक ईयान ब्रीमर द्वारा दूसरा लेख लिखा गया है जिसका टाइटल है 'Plus Modi the reformer'। मैगजीन का यह इंटरनेशलन कवर पेज है और पत्रिका ने अपने आधिकारिक अकाउंट से इसे ट्वीट भी किया है। मैगजीन की इस तस्वीर के सामने आने के बाद एक नई बहस शुरू हो गई है।