बीजेपी नेता कपिल मिश्रा और सांसद साक्षी महाराज को जान से मारने की धमकी

बीजेपी नेताओं को मिला डेथ थ्रेट: नूपुर शर्मा विवाद के बाद देश में गला काटना और जान से मारने की धमकी देना आम बात हो गई है

Update: 2022-07-05 07:17 GMT

Kapil Mishra Sakshi Maharaj Receive Death Thret: जब से नूपुर शर्मा विवाद देश में उठा है तभी से देश में मजहब के नामपर आतंक का सिलसिला शुरू हुआ है. अब सरेआम गला काट देना और लोगों को जान से मार देने की धमकी देना आम हो गया है। बीजेपी नेता कपिल मिश्रा और यूपी सांसद साक्षी महाराज को जान से मारने की धमकी मिली है. दोनों नेताओं ने खुद को मिली धमकी की बात मिडिया और पुलिस को बताई है. 

कपिल मिश्रा को मिली जान से मारने की धमकी 

Kapil Mishra received death threats: 

बीजेपी के नेता कपिल मिश्रा को जान से मारने की धमकी मिली है, उन्हें यह धमकियां ईमेल की गई हैं. 5 ईमेल में कहा गया है कि हमने तुम्हे मारने के लिए पूरा प्लान बना लिया है, तुम आतंकी हो और तुम्हे हम अब जीने नहीं देंगे। बता दें की कपिल मिश्रा ने कन्हैयालाल की हत्या के बाद पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद के लिए चंदा इकठ्ठा किया था इसी बात से कुछ कट्टरपंथी नाराज हैं. कपिल मिश्रा ने उन इमेल्स का स्क्रीनशॉट लेकर ट्वीट किया है और दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए कहा कि मैं इन धमकियों से डरने वाला नहीं हूं. 

साक्षी महाराज को मिली जान से मारने की धमकी 

Sakshi Maharaj received death threats: उत्तर प्रदेश के सांसद साक्षी महाराज को भी जान से मारने की धमकी मिली है. उन्होंने कहा कि जब मैं उन्नाव गया था तब मुझे एक गुमनाम चिट्ठी मिली, जिसमे मुझे, पीएम मोदी को, सीएम योगी और कमलेश तिवारी की पत्नी को जान से मार देने की धमकी लिखी हुई थी. पत्र में साक्षी महाराज की तस्वीर भी थी जिसमे लाल रंग से X का निशान बना हुआ था. 

Tags:    

Similar News