CORONA को लेकर इस बड़े ज्योतिषी ने कर दिया दावा, 14 जून के बाद...
दुनियाभर में CORONA को मात देने के लिए वैक्सीन की खोज जारी है. वहीं एक ज्योतिष ऐसे भी हैं जिनका दावा है कि 14 जून के बाद कोरोना नाम की महामारी पूरी तरह समाप्त हो जाएगी. दरअसल यह दावा अखिल भारतीय ज्योतिष शोध संस्थान बनारस के पूर्व प्रधानाचार्य एवं सचिव पंडित डॉ. एस एल पचोरी ने किया है.
जहां एक तरफ साइंस कोरोना का इलाज ढूंढने के प्रयास में लगी है, वहीं दूसरी तरफ डॉ. एस एल पचोरी का कहना है कि कोरोना संक्रमण के ग्रह नक्षत्रों के आधार पर एक कुंडली तैयार की गई. जिसमें कोरोना के पूरी तरह खत्म हो जाने को लेकर शोध किया गया है. उनका मानना है कि कुंडली के अनुसार 24 मई से बुध ग्रह 7 महीने बाद अपनी स्वराशि मिथुन में राहु के साथ बैठ गए हैं. ऐसे में कोरोना संक्रमण की मृत्यु कारकता कम होने लगी है.
ज्योतिष का कहना है कि आगामी 14 जून को सबसे शुभ योग तैयार हो रहा है, जहां बुध मिथुन राशि में आकर सूर्य के साथ बैठेंगे. इस महाशुभकारी योग को बुधादित्य योग कहा जाता है. इस योग के बनने से राहु व केतु की दृष्टि का प्रभाव पूरी तरह से खत्म हो जाएगा और यह संक्रमण भी इसके साथ खत्म हो जाएगा.
गौरतलब है कि पूर्व में भी डॉक्टर एस एल पचोरी द्वारा ज्योतिष के आधार पर वायु चक्रवातों की भविष्यवाणी भी की गई थी, जो की पूरी तरह से सत्य पाई गई है. [signoff]