Punjab Cabinet Ministers List 2022: पंजाब मंत्रिमंडल में इन्हे मिली जगह, AAP ने दिलाई शपथ
Punjab Cabinet List 2022: पंजाब आम आदमी पार्टी ने अपनी सरकार का गठन कर लिया है।
Punjab Cabinet 2022 Ministers List In Hindi: जनमत मिलने के बाद पंजाब आम आदमी पार्टी (Punjab AAP Party) ने अपनी सरकार का गठन कर लिया है। पंजाब सरकार ने 10 मंत्रियों को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कैबिनेट में शामिल किए गए मंत्रियों को शपथ दिलाई है। यह शपथ समारोह चंडीगढ़ में आयोजित किया गया था।
Punjab Cabinet 2022 List In Hindi, Punjab Cabinet 2022, Punjab Cabinet Ministers List 2022
हरपाल सिंह चीमा का मिला स्थान
दूसरी बार विधायक बने पेशे से वकील हरपाल सिंह चीमा ने मंत्री पद की शपथ ली। 47 वर्षीय हरपाल सिंह वो दिड़बा सीट से विधायक बने हैं। वो पंजाब विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष रहे हैं।
डॉक्टर बलजीत कौर ने ली शपथ
आप विधायक डॉक्टर बलजीत कौर को भी मंत्री मंडल में जगह मिली है। 46 वर्षीय कौर मलोट सीट से विधायक बनी हैं। बलजीत कौर पूर्व सांसद प्रोफेसर साधू सिंह की बेटी हैं। बलजीत कौर डॉक्टरी की सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में आई हैं।
हरभजन सिंह ईटीओ भी पंजाब कैबिनेट में
53 वर्षीय हरभजन सिंह ईटीओ ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। वो जंडियाला सीट से चुनाव जीते हैं। उन्होने ने भी सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में उतरे है।
विजय को भी मंत्रिमडल में जगह
विधायक डॉक्टर विजय सिंगला भी मंत्री बनाए गए है। 52 वर्षीय डॉक्टर विजय मानसा सीट से चुनाव जीते हैं। डॉक्टर विजय सिंगला ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को हराए है।
लालचंद्र ने ली शपथ
आप विधायक लालचंद कटारूचक्क ने मंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली। 51 वर्षीय लालचंद कटारूचक्क भोआ सीट से चुनाव जीते हैं।
- इसी तरह 32 वर्षीय गुरमीत सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली। वो बरनाला सीट से विधायक हैं। वो पेशे से इंजीनियर हैं।
- 56 वर्षीय आप विधायक ब्रह््रा शंकर ने भी मंत्री पद की शपथ ली। वो होशियारपुर सीट से चुनाव जीते हैं। वे कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हो गए थे।
- 31 वर्षीय हरजोत सिंह बैंस भी कैबिनेट में शामिल हुए। वो श्री आनंदपुर साहिब सीट से चुनाव जीते हैं। हरजोत सिंह बैंस पेशे से वकील हैं।
- आप विधायक 40 वर्षीय लालजीत सिंह भुल्लर ने भी मंत्री पद की शपथ ली। वो पट्टी सीट से चुनाव जीते हैं।
- 60 वर्षीय कुलदीप सिंह धालीवाल ने भी मंत्री पद की शपथ ली। वो अजनाला सीट से चुनाव जीते हैं। वों कांग्रेस पार्टी को छोड़कर आम आदमी में शामिल हुए थे।