REWA के युवक ने दोस्तों से शर्त लगाकर BIHAR की युवती को प्रेमिका बनाया और कर ली शादी फिर..
बिहार की युवती और मध्यप्रदेश (रीवा) के युवक ने पहले घरवालों से बिना बताए शादी कर ली अब कुटुंब न्यायालय में तलाक की अर्जी लगाई है।
बिहार की युवती और मध्यप्रदेश (रीवा) के युवक ने पहले घरवालों से बिना बताए शादी कर ली अब कुटुंब न्यायालय में तलाक की अर्जी लगाई है। काउंसलिंग में सामने आया है कि युवक ने दोस्तों से शर्त लगाकर युवती को पहले प्रेमिका बनाया और उनके कहने पर मंदिर में शादी की थी। जानकारी के अनुसार छह साल पहले युवक-युवती राजधानी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए आए थे। तब युवक के दोस्तों ने उसकी कक्षा में पढ़ने वाली युवती को प्रेमिका बनाने की शर्त लगाई। युवक ने शर्त पूरी की और युवती से गहरी दोस्ती हो गई। तीन साल तक दोस्ती रही। दोस्तों के कहने पर उन्होंने जोश में आकर आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। जब पढ़ाई खत्म हुई तो दोनों अलग-अलग शहर में जॉब करने चले गए। इस बीच लड़की के घरवालों ने उसका रिश्ता विदेश में जॉब कर रहे युवक से तय कर दिया। The youth of REWA made friends with the friend of BIHAR after betting with friends and got married again ..
युवक की शर्त को युवती मानने को तैयार नहीं : शादी के बाद युवक-युवती की नौकरी अलग-अलग शहर में लग गई। युवक गुड़गांव की एक कंपनी जॉब करने चला गया और युवती अहमदाबाद चली गई। युवक ने युवती से कहा कि वह जॉब छोड़कर गुड़गांव आ जाए, लेकिन युवती मानने को तैयार नहीं थी। युवती ने कहा कि वह अपनी नौकरी छोड़कर नहीं आ सकती है। उसने युवक से ही अहमदाबाद शिफ्ट होने के लिए कहा, लेकिन उसने भी इंकार कर दिया।
नहीं मिल रहे हैं विचार : काउंसिलिंग में युवती ने कहा कि उसने दोस्तों के कहने पर शादी कर ली थी। अब पूरी जिंदगी उसके साथ बिताना मुश्किल है। दोनों के विचार नहीं मिल रहे हैं। वहीं युवक ने भी कहा कि उसने भी दोस्तों से शर्त लगाकर शादी कर ली, लेकिन अब उसे युवती का व्यवहार पसंद नहीं आ रहा है।
आपसी सहमति से संबंध विच्छेद के मामले बढ़ रहे हैं
काउंसलर्स का मानना है कि आजकल कुटुंब न्यायालय में लव मैरिज के आपसी सहमति से तलाक के मामले बढ़ रहे हैं। करीब 40 फीसदी संबंध विच्छेद के मामले आ रहे हैं। इन मामलों में युवक-युवती अपने घरवालों से सच नहीं बताते हैं। ना ही उनका कोई हस्तक्षेप रहता है। ऐसे में रिश्ते टूटने की कगार पर पहुंच जाते हैं।
आजकल ऐसे कई मामले आ रहे हैं, जिसमें युवक-युवती बिना घरवालों को बताए शादी कर लेते हैं। बाद में तलाक भी लेने आ जाते हैं। तलाक की वजह मामूली होती हैं। शैल अवस्थी, काउंसलर, कुटुंब न्यायालय