देश को मिला इन्साफ, आखिरकार सुबह 5.30 बजे चारों दोषियों को दी गई फांसी : NATIONAL NEWS

आखिरकार 7 साल बाद निर्भया को न्याय मिल गया. 20 मार्च, सुबह 5.30 बजे तिहाड़ जेल में चारों दोषियों को फांसी दे दी गई. इस दौरान जेल के

Update: 2021-02-16 06:15 GMT

आखिरकार 7 साल बाद निर्भया को न्याय मिल गया. 20 मार्च, सुबह 5.30 बजे तिहाड़ जेल में चारों दोषियों को फांसी दे दी गई. इस दौरान जेल के अंदर लॉकडाउन रहा, लेकिन तिहाड़ के बाहर जुटे लोग ने इसे बड़ी जीत बताई. वहीं, निर्भया के माता-पिता 20 मार्च का दिन निर्भया दिवस के रूप में मनाने की बात कही. हालांकि, इससे पहले दोषियों के वकील एपी सिंह ने आखिरी वक्त तक दोषियों को फांसी से बचाने की कोशिश की. देर रात सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सभी दलीलों को खारिज कर दी, जिसके बाद चारों दोषियों के फांसी का रास्ता साफ हो गया.

सुबह 5.30 बजे चारों दोषियों को दी गई फांसी तिहाड़ के बाहर जुटे लोग ने इसे बड़ी जीत बताई फांसी से पहले SC और HC ने खारिज की याचिका

05:28 I गले में डाला गया फंदाचारों के गले में फांसी का फंदा डाल दिया गया है.

05:23 फांसी घर ले जाया गयासभी दोषियों को फांसी घर ले जाया गया है. सभी आरोपियों के मुंह पर कपड़े बांधने की तैयारी शुरू हो गई है. उनके हाथ-पैर बांध दिए गए हैं.

05:17

15 मिनट से कम वक्त बचा हैडीएम तिहाड़ जेल पहुंच चुके हैं. अब 15 मिनट से भी कम वक्त फांसी देने में बचा है. फांसी देने की प्रक्रिया जारी है. जेल सुपरिटेंडेंट, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट और डॉक्टर भी मौजूद रहेंगे. एक दोषी के साथ 6 सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं. चारों दोषियों को फांसी घर ले जाया जा रहा है.

04:47 I फांसी के लिए 10 फीट का तख्ता तैयारथोड़ी देर में डीएम तिहाड़ जेल पहुंचने वाले हैं. डीएम की मौजूदगी में फांसी दी जाएगी. जेल अधिकारियों ने फांसी घर का जायजा लिया है. तिहाड़ में पहली बार चार दोषियों को एक साथ फांसी दी जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, फांसी के लिए करीब 10 फीट का तख्ता तैयार किया गया है. फांसी के बाद करीब आधे घंटे बॉडी लटकी रहती है. फिर डॉक्टर चेक करते हैं.

04:40 I तिहाड़ में लॉकडाउन...चारों दोषियों को फांसी देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. एक घंटे से कम का वक्त फांसी देने में बचा है. दोषियों से नहाने और प्रार्थना के लिए बोला गया, लेकिन उन्होंने इनकार दिया है. सुबह 5 बजे दोषियों को काला कपड़ा पहनाया जाएगा. तिहाड़ जेल में लॉकडाउन किया गया है. जेल के बाहर अर्धसैनिक बल भारी संख्या में तैनात किए गए हैं.

04:26 फांसी की प्रक्रिया शुरू...तिहाड़ जेल में फांसी देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. दोषियों को अलग-अलग डेथ सेल में रखा गया है. जेल अधिकारी दोषियों के पास पहुंचे हैं.

Similar News