Telangana Rashtra Samithi: तेलंगाना के सीएम ने मोदी को कहा मुर्ख और जिद्दी, बीजेपी विधायकों को बेवक़ूफ़ कहा
Telangana Rashtra Samithi: तेलंगाना राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष के.चंद्रशेखर राव ने कहा मोदी धार्मिक राजनीती करते हैं, बीजेपी को बंगाल की खाड़ी से धकेल देना चाहिए
Telangana Rashtra Samithi: तेलंगाना राष्ट्रीय समिति (TRS) के अध्यक्ष और तेलंगाना के चीफ मिनिस्टर के.चंद्रशेखर राव ने बीजेपी को लेकर एक विवाद बयान दिया है. उन्होंने देश के पीएम नरेंद्र मोदी पर यह आरोप लगाए हैं कि मोदी धार्मिक राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं. मैं तो कहता हूं बीजेपी को बंगाल की खाड़ी से धकेल देना चाहिए।
बीते मंगलवार को तेलंगाना सरकार के मुख्य मंत्री ने यह बयान जिला मुख्यालय में कई विकास कार्यक्रमों में भाग लेने और एक परियोजना का शुभारंभ करने के दौरान दिया, बुधवार को उन्होंने विधानसभा में कहा कि वह जल्द बेरोजगारों के लिए एक बड़ी घोषणा भी करने वाले है.
भाजपा पर अपना हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति के लिए धार्मिक और जातिवादी दृष्टिकोण खतरनाक हैं, लेकिन भगवा पार्टी अपने स्वार्थ के लिए उनका इस्तेमाल कर रही है।
बीजेपी के नेता बेवक़ूफ़ हैं
राव ने विधानसभा में बीजेपी नेताओं के लिए अपमानित करने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया, उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता बेवकूफ हैं, मैं तो कहता हूं भगवा झंडे को बंगाल की खाड़ी के ऊपर फेहरा दो, उन्होंने पीएम को लेकर भी आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा कि मोदी की मूर्खता और जिद देश के विकास में रुकावट है. तेलंगाना सरकार ने आदिवासियों और वाल्मीक बॉयज के लिए 10% आरक्षण बढ़ाने की सिफारिश की थी लेकिन नरेंद्र मोदी ने इसे नज़रअंदाज कर दिया। मोदी देश में धार्मिक राजनीति कर रहे हैं ऐसी पार्टी को तो बंगाल की खाड़ी में फेंक देना चाहीये।
ज़ाहिर है तेलंगाना की सरकार केंद्र से नाराज़ चल रही है, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद वहां के बीजेपी विधायक इसका खूब विरोध कर रहे हैं, उनका कहना है कि एक राष्ट्रीय पार्टी के नेताओं और देश के प्रधानमंत्री के लिए ऐसे बेहूदे बयान स्वीकार्य नहीं हैं.