पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाला: TMC के पार्थ चटर्जी गिरफ्तार, अर्पिता मुखर्जी के घर में मिले 20 करोड़ रुपए
बंगाल का शिक्षक भर्ती घोटाला: ममता बनर्जी की सरकार के मंत्री पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर से 20 करोड़ रुपए कैश मिलने के बाद उसे भी अरेस्ट किया गया है,
पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाला: पश्चिम बंगाल में TMC की ममता बनर्जी की सरकार के मंत्री पार्थ चटर्जी को ED ने अरेस्ट कर लिया है, साथ ही मंत्री की करीबी अर्पिता मुखजी को बी हिरासत में लिया गया है. ED ने दोनों ने 24 घंटे पूछताछ की जिसके बाद दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया। पश्चिम बंगला में शिक्षक भर्ती घोटाले पर ED ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है.
बता दें कि 22 जुलाई के दिन ED ने TMC के मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी माने जाने वाली अर्पिता मुखर्जी के घर में छापा मारा था, जहां उनके घर से 20 करोड़ रुपए कैश मिला। 2000 और 500 की नोटों का अम्बार लगा हुआ था. इसके बाद शुक्रवार की रात 11 बजे ED की टीम मंत्री के घर गई और रातभर उनसे इस मामले में पूछताछ की और सुबह उन्हें गिरफ्तार कर कोलकाता ऑफिस ले गई. पार्थ के घर के बाहर CFPF तैनात की गई है.
पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले का पूरा मामला
- साल 2016 में पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती परीक्षा हुई थी, 2017 में परिणाम आया जिसमे सिलीगुड़ी की बबिता सरकार नामक महिला का नाम टॉप 20 में आया. बाद में बबिता का नाम वेटिंग लिस्ट में डाल दिया गया. और उनके 16 नंबर कम पाने वाली अंकिता को टॉपर बता दिया गया.
- अंकिता TMC के मंत्री परेश अधिकारी की बेटी है. इसके बाद बबीता सहित अन्य उम्मीदवारों ने हाईकोर्ट में याचिका लगा दी, कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला बताते हुए CBI को जाँच के आदेश दिए
- 25 अप्रैल और 18 मई को CBI ने 2014 से 2021 तक पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री रहे पार्थ चर्टजी से पूछताछ की, जिसके बाद CBI ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत शिकायत दर्ज कर ली. इसके बाद यह मामला प्रवर्तन निदेशायल के पास चला गया
- 22 जुलाई 2022 के दिन ED ने कोलकाता में पार्थ चटर्जी और उसके करीबियों के 18 ठिकानों में छापे मारे जिसमे अर्पिता मुखर्जी के घर से ED को 20 करोड़ रुपए कैश मिले
- 23 जुलाई को ED ने पार्थ और अर्पिता को गिरफ्तार कर लिया
बीजेपी हमलावर TMC चुप
इस घटना के बाद ED की कार्रवाई में हमेशा सवाल उठाने वाली कांग्रेस और पश्चिम बंगाल सरकार की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित पूरी TMC चुप हो गई है. कोई मिडिया के सवालों का जवाब तक नहीं दे रहा है. वहीं बीजेपी के निशाने में ममता और TMC सरकार आ गई है. गौरलतब है कि जब भी ED किसी विपक्ष के नेता के खिलाफ कार्रवाई करती है तो पूरा विपक्ष एक होकर सरकार पर निशाना साधने लगता है. अब ED ने पश्चिम बंगाल सरकार के शिक्षक भर्ती घोटाले का खुलासा कर दिया है.