SURGICAL STRIKE: मनमोहन सिंह सरकार के 6 सर्जिकल के सम्बन्ध में हुआ ये बड़ा खुलासा...
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
नई दिल्ली। कांग्रेस के मनमोहन सिंह सरकार के समय छह सर्जिकल स्ट्राइक के दावों के बीच आरटीआई से यह खुलासा हुआ है साल 2016 के पहले कभी भी और कहीं भी सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम नहीं दिया गया। आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी का जवाब रक्षा मंत्रालय की ओर से दिया गया है।
जम्मू के रहने वाले आरटीआई एक्टीविस्ट रोहित चौधरी ने आरटीआई के तहत रक्षा मंत्रालय से इस संबंध में जानकारी मांगी थी कि सितंबर 2016 के पहले भी कोई सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी? इसके जवाब में रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस तरह की किसी भी कार्रवाई का कोई भी पिछला रिकॉर्ड मंत्रालय में मौजूद नहीं है।