Corona का एक ऐसा खतरनाक वेरिएंट भारत में मिला, जो 7 दिन में घटा देगा आपका वजन, मची खलबली

नई दिल्ली :  कोरोना वायरस (corona virus) लगातार अपना रूप बदलकर और खतरनाक होता जा रहा है। आए दिन इसके नए वेरिएंट (Variants) सामने

Update: 2021-06-07 06:58 GMT

नई दिल्ली :  कोरोना वायरस (corona virus) लगातार अपना रूप बदलकर और खतरनाक होता जा रहा है। आए दिन इसके नए वेरिएंट (Variants) सामने आ रहे हैं। अब इसका एक और खतरनाक वेरिएंट भारत में मिला है। यह इतना खतरनाक है कि इससे संक्रमित होने के सात दिनों के अंदर ही मरीज का वजन कम हो सकता है। पहले यह वेरिएंट ब्राजील में मिला था। वहां से इसके एक ही वेरिएंट के भारत आने की पुष्टि की गई थी।

हालांकि अब वैज्ञानिकों का कहना है कि ब्राजील से कोरोना वायरस के दो वेरिएंट भारत आए हैं। दूसरे वेरिएंट का नाम बी.1.1.28.2 है। इस वेरियंट के मिलने से खलबली मच गई है और तीसरे लहर की शुरुआत के रूप में देाा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने इस वेरिएंट का परीक्षण एक चूहे पर किया। इसके परिणाम चौंकाने वाले थे।

वैज्ञानिकों को पता चला है कि संक्रमित होने के तुरंत बाद ही सात दिन के अंदर ही इसकी पहचान की जा सकती है। यह इतना खतरनाक है कि यह मरीज के शरीर का वजन 7 दिनों के अंदर ही कम कर सकता है। इसके साथ ही डेल्टा वेरिएंट की तरह ही यह भी एंटीबॉडी क्षमता को कम कर सकता है।

पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वॉयरोलॉजी (एनआईवी) के वैज्ञानिकों ने बताया कि बी.1.1.28.2 वेरिएंट विदेश से आए दो लोगों में मिला था। इस वेरिएंट की जीनोम सीवेसिंग की गई और फिर परीक्षण किया गया। फिलहाल अभी भारत में इसके बहुत अधिक मामले नहीं है, जबकि डेल्टा वेरिएंट सबसे ज्यादा मिल रहा है।

Similar News