Khatu Shyamji Mandir: खाटू श्याम जी मंदिर में मची भगदड़, 3 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Khatu Shyamji Mandir Rajasthan Mela News Today: राजस्थान (Rajasthan) के सीकर (Sikar) में स्थित खाटू श्याम जी मंदिर (Khatoo Shyam Ji Mandir) में लगने वाले मासिक मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ में भगदड़ मच गई।

Update: 2022-08-08 05:07 GMT

Khatu Shyamji Mandir Rajasthan Mela News Today: राजस्थान (Rajasthan) के सीकर (Sikar) में स्थित खाटू श्याम जी मंदिर (Khatoo Shyam Ji Mandir)में लगने वाले मासिक मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 3 श्रद्धालुओं की जान चली गई। वहीं कई श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। घायलो को अस्पताल ले जाया गया है । तो वहीं घटना की जानकारी के बाद मौके पर प्रशासन पहुंच कर भीड़ को नियंत्रित किया गय है। अब व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। हादसे में मारे गए श्रद्धालुओं के प्रति राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने गहरी संवेदना व्यक्ति की है।

सुबह 5 बजे की घटना

जानकारी के अनुसार राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू जी श्याम मंदिर में सोमवार को सुबह 5 बजे जैसे ही मंदिर का प्रवेश द्वार खोला गया। श्याम जी के दर्शन करने के लिए एकत्र भीड़ बेकाबू हो गई और वह एक दूसरे को धक्का मारते हुए आगे की ओर बढ़ने लगी। ऐसे में भगदड़ मच गई और कई श्रद्धालु गिरकर घायल हो गए। वही 3 श्रद्धालु की बुरी तरह से भीड़ में दब जाने की वजह से मौत हो गई। सभी मृतक महिलाएं हैं।

एक महिला की हुई शिनाख्त

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर व्यवस्था बनाने में जुट गया। एक ओर जहां घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया वही मृतकों को भी अस्पताल ले जाया गया है। बताया जाता है कि एक महिला की अभी तक में शिनाख्त हो पाई है। घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है। समुचित इलाज की व्यवस्था करने में जिला प्रशासन लगा हुआ है।

सीएम ने जताया दुख

खाटूश्याम जी मंदिर में हुई भगदड़ में 3 दर्शनार्थियों की मौत पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों की आत्मशांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। साथ ही घायलों को जल्दी स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की। सीएम ने अपने ट्वीट में लिखा कि शोकाकुल परिवार के परिजनों को ईश्वर आघात सहने की क्षमता प्रदान करें।

पहुंचते हैं करोड़ों श्रद्धालु

राजस्थान के शेखावाटी के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम जी मंदिर में दर्शन करने के लिए करोड़ों श्रद्धालु देश दुनिया से आते हैं। खाटू श्याम जी मंदिर 1720 सन का बताया जा रहा है। यहां से लोगों की पुरानी आस्था जुड़ी हुई है।

Tags:    

Similar News