SHRILANKA BOMB BLAST : इन्होने ली 310 लोगों जान, कबूला ऐसा करने का कारण...

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:06 GMT

श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर रविवार को हुए सिलसिलेवार बम धमाकों की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है। समाचार एजेंसी रायटर के हवाले से बताया गया है कि इस्लामिक स्टेट ने अपनी समाचार एजेंसी अमाक के माध्यम से श्रीलंका में हुए बम धमाकों को अंजाम देने की बात कुबूल की है।

अब तक यह माना जा रहा था कि सात आत्मघाती हमलावरों ने इन हमलों को अंजाम दिया था और इनका संबंध स्थानीय कट्टर इस्लामिक संगठन नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) से है। हालांकि अब आईएस ने सीधे तौर पर इन धमाकों की जिम्मेदारी ले ली है।  हालांकि इससे पहले श्रीलंकाई रक्षा मंत्री हेमासिरी फर्नांडो ने मंगलवार को संसद को बताया कि न्यूजीलैंड में मस्जिदों पर हुए हमले का बदला लेने के लिए श्रीलंका में आतंकवादी हमले किए गए।  इन हमलों में आठ भारतीयों समेत 310 लोगों की मौत हो गई है। फर्नांडो ने संडे टाइम्स से कहा कि सरकार ने कल्पना नहीं की थी कि इतने बड़े पैमाने पर हमले को अंजाम दिया जायेगा। फर्नांडो ने कहा कि देश की खुफिया एजेंसियों ने सरकार को पहले ही सूचित कर दिया था कि देश में एक छोटा लेकिन ताकतवर आपराधिक समूह सक्रिय है। 

Similar News