Sarkari Karmachari Update: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान, खाते में आने वाले हैं 200000 रुपए

Sarkari Karmachari Update: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान, खाते में आने वाले हैं 200000 रुपए! Big announcement for government employees, 200000 rupees are coming in the account

Update: 2022-04-18 11:44 GMT

Sarkari Karmachari Update: बचे हुए 18 माह के डीए (DA) का भुगतान बहुत जल्दी सरकार करने वाली है। यह डीए केंद्रीय कर्मचारियों (DA Central Employees) को मिलेगा। हालांकि इस मामले पर सरकार ने अभी कोई स्पष्ट आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है फिर भी सोशल मीडिया में चल रही खबरें बता रही है कि जल्दी एक करोड़ कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। एक अनुमान के मुताबिक कर्मचारियों की सैलरी में 1.44 लाख से 2.18 लाख तक का फायदा होगा।

34 प्रतिशत हुआ महंगाई भत्ता

केंद्रीय कर्मचारियों (Central Employees) का बढ़ाया गया महागाई भत्ता 3 प्रतिशत होने से कुल महंगाई भत्ता 34 प्रतिशत हो गया है। ज्ञात हो कि 3 महीने के एरियर का भुगतान (Payment Of Arrears) मई में किया जाएगा। बीते महीने में सरकार द्वारा ऐसा कुछ नहीं कहा गया था जिससे यह माना जाए कि शेष बचे डीए का भुगतान जल्दी ही किया जाएगा। 18 महीने का एरियर अभी एजेंडे में शामिल नहीं है फिर भी कर्मचारियों को उम्मीद है कि अवश्य ही इस पर सरकार विचार कर एरियर का भुगतान करेगी।

इससे बंधी आस

भुगतान के संबंध में कर्मचारियो की बंधी आस निराधार नहीं है। इसके संबंध में जानकारी मिल रही है कि नेशनल काउंसिल ऑफ ज्वाइन कंसलटेटिव मशीनरी के सचिव की कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, वित्त विभाग के अधिकारियों की जेसीएम से बैठक हो सकती है। काउंसिल ने भी सरकार से मांग रखी है की डीए बहाल करते वक्त 18 महीने के पेंडिंग डी ए के एरियर का वन टाइम सेटलमेंट किया जाए।

Tags:    

Similar News