राहत : भारत में 61 दिनों बाद मिले कोरोना के सबसे कम मरीज, दैनिक पॉजिटिविटी रेट 6.34% पर सिमटी

COVID-19 Latest Updates: कोरोना महामारी के बीच राहत भरी खबर है। अब भारत में मामले 4 लाख से एक लाख पर सिमट गए है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी की भारत में 61 दिनों में सबसे कम कोरोना मरीज सामने आये है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका को यहाँ तक पहुंचने में 101 दिन लगे थे। 

Update: 2021-06-07 10:34 GMT

COVID-19 Latest Updates: कोरोना महामारी के बीच राहत भरी खबर है। अब भारत में मामले 4 लाख से एक लाख पर सिमट गए है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी की भारत में 61 दिनों में सबसे कम कोरोना मरीज सामने आये है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका को यहाँ तक पहुंचने में 101 दिन लगे थे। 

मिले 1,00,636 नए मरीज 

भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 1,00,636 नए मामले सामने आये है। जो पिछले 2 महीनो में सबसे कम है। अब देश में कोरोना दैनिक पॉजिटिविटी रेट (Daily Positivity Rate) 6.34% हो गई है। विशेष्यज्ञों का मानना है की अगर इस तरह पाबंदियों का पालन कड़ाई से हो तो कोरोना की तीसरी लहर नहीं आ सकेगी।

2,427 ने गवाई जान 

2,427 नई मौतों के बाद कुल मौते भी दर्ज की गई है। अब तक कोरोना महामारी के कारण 3,49,186 लोगो की जान गई। 

अब देश में 14 लाख सक्रिय मामले 

1,74,399 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,71,59,180 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 14,01,609 है।

23 करोड़ कोरोना वैक्सीन के डोज लगाए गए 

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 13,90,916 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 23,27,86,482 हुआ।
 

Similar News