REET 2022 Admit Card: 17 लाख उम्मीदवारों का जल्द खत्म होगा इंतजार, जारी होने वाले हैं एडमिट कार्ड
REET 2022 Admit Card: राजस्थान (Rajasthan) में सरकारी शिक्षक (Government Teacher) बनने की तैयारी कर रहे हैं लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है।
REET 2022 Admit Card: राजस्थान (Rajasthan) में सरकारी शिक्षक (Government Teacher) बनने की तैयारी कर रहे हैं लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (Rajasthan Teacher Eligibility Test) यानि रीट परीक्षा (REET Exam 2022) के लिए जल्द उम्मीदवारों का इंतजार खत्म होने वाला है। रीट का एडमिट कार्ड (REET Exam Admit Card 2022) आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी किये जायेंगे।
ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह आयोग की वेबसाइट पर निरंतर नजर बनाए रखें। बता दें कि रीट परीक्षा का आयोजन 23 और 24 जुलाई को किया जाएगा। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इसका एडमिट कार्ड कभी भी जारी किया जा सकता है।
REET 2022 Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड
रीट परीक्षा 2022 का एडमिट कार्ड (Reet Exam 2022 Admit Card) डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
- आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट reetbser2022.in है
- अब वेबसाइट के होम पेज पर Recruitment पर क्लिक करें
- इसके बाद आप 'Rajasthan Eligibility Examination for Teacher 2022' के लिंक पर क्लिक करें
- यहां डाउनलोड एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें
- अब उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें
- अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन में खुल जाएगा
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकलवा के रख लें
REET Exam 2022 Details
बता दें कि राजस्थान राज्य में रीट परीक्षा के माध्यम से शिक्षकों की भर्तियां की जाती है। इस परीक्षा में हर बार करेगी 12 लाख से अधिक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरते हैं। ऐसे में यह राजस्थान की एक महत्वपूर्ण एवं बहुमुखिया परीक्षा है। इस एग्जाम को लेकर कुछ बदलाव भी किए हैं मीडिया रिपोर्ट माने तो रीट का आयोजन चार शिफ्ट में किया जाएगा। रीट परीक्षा 2022 का का आयोजन कुछ दिनों बाद 23 और 24 जुलाई को किया जाएगा इसलिए एडमिट कार्ड कभी भी जारी किये जा सकते हैं।
REET Exam 2022: चार शिफ्ट में होगी आयोजित
रीट परीक्षा इस बार चार शिफ्ट में आयोजित होंगी। जानकारी के अनुसार REET Paper 1 की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक होगी। तो वहीं REET Paper 2 की परीक्षा दोपहर 3:00 से 5:30 बजे होगी। कक्षा छठवीं से आठवीं तक के लिए REET Level 2 की परीक्षा होगी तो वहीं ठीक इसी तरह कक्षा पहली से लेकर कक्षा पांचवी तक के लिए Reet Level 1 की परीक्षा होगी. इस साल 17 लाख से अधिक उम्मीदवार REET 2022 का एग्जाम को देने वाले है. बतातें चले कि, राजस्थान में इस बार टीचरों की 465000 पदों पर भर्ती निकाली गई थी इसी के लिए एग्जाम कराया जा रहा है।