Railway Karmchari Diwali Gift 2022: रेलवे कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, 11 लाख कर्मचारियों के खाते में आएगा 78 दिन का बोनस

रेलवे कर्मचारियों के लिए इस वर्ष की दीपावली विशेष रहेगी।

Update: 2022-09-29 18:45 GMT

Indian Railways

Railway Karmchari Diwali Gift 2022: रेलवे कर्मचारियों के लिए इस वर्ष की दीपावली विशेष रहेगी। क्योंकि केंद्र सरकार ने कैबिनेट की बैठक में 78 दिनों का बोनस देने की घोषणा कर दी है। वहीं गरीब कल्याण योजना को 3 महीने के लिए और बढ़ाया गया है। जिसका लाभ देशभर के गरीबों को मिलेगा। बोनस की घोषणा के बाद रेलवे कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। काफी समय से रेलवे कर्मचारी इस घोषणा का इंतजार कर रहे थे।

2 हजार करोड़ होंगे खर्च

बोनस देने की घोषणा के बाद रेलवे पर करीब 2000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च आएगा। रेलवे कर्मचारियों को पीएलबी भुगतान के लिए वेतन कैलकुलेशन की सीमा 7000 प्रति माह होगी। 70 दिनों के बोनस में अधिकतम 17951 रुपए खाते में भेजे आएंगे। सरकार के इस फैसले से करीब 11.56 लाख नान गैजेट्स कर्मचारियों को फायदा पहुंचेगा।

2021 में भी दिया गया था बोनस

रेलवे कर्मचारियों को वर्ष 2021 में भी 78 दिनों का बोनस दिया गया था। उस समय भी पीएलबी के लिए 30 दिन के हिसाब से 7000 रुपए यानी 78 दिन में 18 हजार रुपए बोनस के रूप में रेलवे कर्मचारियों को भुगतान के लिए तय किया गया।

रेलवे केंद्र सरकार एक पहला ऐसा विभाग है जिसने 1970- 80 में पीएलबी लाया। रेलवे ने पीएलबी में दिए जाने वाले बोनस के महत्व को समझते हुए कर्मचारियों के हित के लिए लागू किया था।

बोनस की घोषणा रेलवे कर्मचारियों को दीपावली के लिए एक विशेष तोहफे के रूप में देखा जा रहा है। रेलवे कर्मचारी भी बोनस की घोषणा का इंतजार कर रहे थे। जिसे कैबिनेट की हुई बैठक में मंजूरी दी गई है।

निजी कंपनियां भी देती है बोनस

रेवले ही नहीं दीपावली पर केंद्र सरकार के अलावा कई बड़ी- छोटी प्राइवेट कंपनियां भी कर्मचारियों को बोनस तोहफे के रुप में देती हैं। दीपावली का त्यौहार पूरे देश में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। या यूं कहा जाए कि दीपावली देश में मनाया जाने वाला एक बहुत बड़ा त्यौहार है।

Tags:    

Similar News