Rail Ticket Concession 2022: अब सीनियर सिटीजंस को टिकट में फिर मिलेगी छूट, सरकार का नया प्लान तैयार, नियमो में बदलाव भी हुआ, फटाफट जाने

Indian Railway Ticket Concession TO Senior Citizens: कोरोना काल में सीनियर सिटिजन (Senior Citizens) को मिलने वाली छूट बंद कर दी गई थी।

Update: 2022-10-14 07:07 GMT

Rail Ticket Concession 2022

Rail Ticket Concession TO Senior Citizens: कोरोना काल में सीनियर सिटिजन (Senior Citizens) को मिलने वाली छूट बंद कर दी गई थी। जिसे अभी तक नही शुरू किया गया। लेकिन लोगों की बढ़ती मांग ओर सरकार की हो रही चारां ओर निदा को ध्यान में रखते हुए रेलवे सीनियर सिटिजन को रेल यात्रा पर मिलने वाली पुरानी छूट देने जा रहा है। लेकिन इसके लिए नियमों में कुछ परिवर्तन किया जा रहा है। लेकिन एक बात साफ हो गई है कि देर से ही सही लेकिन सीनियर सिटिजन को यात्रा में छूट मिल सकेगी।

बदले जायेंगे नियम

जानकारी के अनुसार रेलवे सीनियर सिटीजंस (Railway Senior Citizens) को यात्रा में छूट देने के लिए बनाए गये पुराने नियमों में कुछ परिवर्तन किया जा रहा है। जिसमें बताया गया है कि पहले 58 वर्ष की महिला तथा 60 वर्ष के पुरूषों को रेलवे यात्रा में छूट दी जाती थीं लेकिन अब रेलवे इसे बढ़ाने की दिशा में प्रयास कर रहा है।

रेलवे अपने नये नियम में 70 वर्ष के ऊपर वाला सीनियर सिटीजंस को यात्रा में छूट (Senior Citizens Discount On Train Travel) देने पर विचार कर रही है। लेकिन कितनी छूट मिलेगी यह बताया नही जा सकता।

इसके पूर्व महिलाओं को किराये में जहां 50 प्रतिशत की छूट दी जाती थी। वहीं पुरूषों को सभी क्लास की यात्रा में 40 प्रतिशत की छूट मिल रही थी।

रेलवे करने वाला कई बडे सुधार

-रेलवे अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार करने तथा लोगों को सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 'प्रीमियम तत्काल योजना' लागू करने जा रहा है। इससे अचानक यात्रा की प्लानिंग करने वालो को टिकट दिया जायेगा। अभी यह व्यवस्था देश की मात्र 80 ट्रेनों में लागू है।

-इस योजना के लागू हो जाने से रेलवे 'प्रीमियम तत्काल योजना' से दिये जाने वाले टिकट में ज्यादा पैसे लेगा। इससे रेलवे की आमदनी बढ़ेगी।

-देश के सीनियर सिटीजंस तथा उनके परिजन रेलवे से मांग कर रहे थे की उन्हें लोअर बर्थ सफर के दौरान उपलब्ध करवाया जाए। उनकी इस मांग को जायज मानते हुए रेलवे ने अपनी स्वीकृति दे दी है। अब सीनियर सिटीजन को रिजर्वेशन करवाने और मांग करने पर हर हाल में उन्हें लोअर वर्ष दिया जाएगा।

-इसके लिए आरक्षण के दायरे में आने वाले रेलवे के सभी क्लास के डिब्बों में लोअर वर्थ सीनियर सिटीजंस के लिए आरक्षित रहेगी

Tags:    

Similar News