असम में राहुल गांधी के खिलाफ 1500 शिकायतें क्यों दर्ज हुईं, उन्होंने ऐसा क्या कर डाला

Rahul Gandhi: भाजपा युवा मोर्चा ने कहा है कि कांग्रेस देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है

Update: 2022-02-15 14:56 GMT

Rahul Gandhi: कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ असम में कुल 1500 शिकायतें दर्ज हुई हैं। दरअसल ये शिकायतें राहुल गांधी के सिर्फ एक ट्वीटर पोस्ट के कारण हुई हैं। लोगों ने राहुल गांधी के ट्वीट को आपत्तिजनक बताते हुए इसकी शिकायत की है और राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई है। 

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकरी दी है और लिखा है कि लोग राहुल गांधी के पोस्ट के खिलाफ शिकायत दर्ज कर रहे हैं। वहीं भाजपा युवा मोर्चा ने भी कहा है कि कांग्रेस पार्टी भारत के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। 

हेमंत बिस्वा सरमा ने क्या कहा 

दरअसल कुछ दिन पहले असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा उत्तराखंड में बीजेपी के लिए प्रचार करने के लिए गए थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस देश के जवानों द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगती है। क्या किसी ने राहुल गांधी से सबूत मांगा की वह राजीव गांधी बेटे हैं या नहीं? इसके बाद हेमंत बिस्वा सरमा को कांग्रेस ने घेर लिया और कई जगहों में उनका पुतला भी जलाया गया. 

राहुल ने ऐसा क्या किया 

पता चला है कि राहुल गांधी ने अपने एक स्टेटमेंट में भारत को केरल से कश्मीर और गुजरात से पश्चिम बंगाल तक का हिस्सा बताया। उन्होंने इस दौरान भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को गिना ही नहीं। लोग कहने लगे की राहुल गांधी पूर्वोत्तर को भारत का नहीं चीन का हिस्सा मानते हैं। इसके बाद बीजेपी ने राहुल को घेर लिया और उन्हें अलगाववादी मानसिकता का नेता ठहरा दिया। बीजेपी ने कहा कि यह देश के लिए दुर्भाय है कि यहां कांग्रेस जैसी पार्टी है। कांग्रेस और राहुल गांधी देश के लिए बड़ी समस्या हैं. 

Tags:    

Similar News