Pulwama Attack: श्रद्धांजलि सभा के दौरान छात्र ने लगाए पाक जिंदाबाद के नारे

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:04 GMT

मुरादाबाद। मुरादाबाद के निजी विश्वविद्यालय में उस वक्त हंगामा शुरू हो गया, जब श्रद्धांजलि सभा के दौरान एक छात्र पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगा। आपत्तिजनक नारे लगाने का यह मामला मुरादाबाद के निजी विश्वविद्यालय आईएफटीएम का है।

आईएफटीएम में पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। उसी समय छात्र मोहम्मद अब्बास पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगा। छात्र के नारेबाजी करने से दूसरे छात्रों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी छात्र मोहम्मद अब्बास पिता हैदर अली अमरोहा के नौगांव सादात गांव का रहने वाला है।

Similar News