Pulwama Attack: कश्मीर की मांओं से सेना की अपील, बेटे को समझाए, बंदूक उठाई तो मार गिराएंंगे

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:04 GMT

नई दिल्ली। पुलवामा आतंकी हमले के 100 घंटे के भीतर भारतीय सेना ने बदला ले लिया और जैश के कश्मीर के सबसे बड़े कमांडर कामरान को मार गिराया। मंगलवार को सेना, सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पूरे ऑपरेशन की जानकारी दी गई।

सेना के लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन ने बताया कि सेना ने 100 घंटे के अंदर की बदला ले लिया है। उन्होंने कश्मीर की माओं से अपील की कि वे अपने भटके बेटों से कहे कि वे घर लौट आए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि किसी युवा ने बंदूक उठाई और आतंक के रास्ते पर गया तो मारा जाएगा।

सेना की ओर से बताया गया कि पुलवामा आतंकी हमले में ISI का हाथ होने का शक है। वहीं कश्मीर में जैश के सभी टॉप कमांडर ढेर होने के बाद स्थित नियंत्रण में है। सेना के प्रवक्ताओं के मुताबिक जैश-ए-मोहम्मद पाकिस्तान आर्मी का बच्चा है और जैश को ISI को कंट्रोल कर रही है। कश्मीर में बहुत समय बाद कार बम का प्रयोग किया गया है।

सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें - कश्मीर में जो बंदूक उठाएगा वो मारा जाएगा,हम नहीं चाहते कई स्थानीय नागरिक घायल हो, बेग़ुनाह नागरिक मरें, नागरिक सिक्योरिटी के चलते हमारे ज़्यादा जवान शहीद।

- घायल ब्रिगेडियर और DIG की हालत ठीक,आतंकवादियों के नाम सेना का सख़्त पैग़ाम, मां अपने आतंकी बने बच्चों से सरेंडर करने के लिए कहें, सेना के पास सरेंडर पॉलिसी, आतंकी सरेंडर करें -लेफ्टिनेंट जनरल केजे एस ढिल्लन

- हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि, जैश के टॉप आतंकियों की तलाश, पाकिस्तान और ISI के इशारे पर पुलवामा हमला -सेना

- कश्मीर में कितने गाज़ी आए कितने चले गए, पुलवामा हमले में पाकिस्तानी सेना का हाथ, कश्मीर में जो भी घुसपैठ करेगा वो मारा जाएगा, पुलवामा हमले का मास्टर माइंड कामरान ही था- सेना

- कामरान को लगातार ISI से निर्देश मिल रहे थे, पाक सेना के कहने पर जैश ने पुलवामा हमला किया,टॉप लीडरशिप पर हमारी नज़र थी,जम्मू कश्मीर में घुसपैठ करा रही है पाकिस्तानी सेना- भारतीय सेना

- कश्मीर में कितने गाज़ी आए कितने चले गए, पुलवामा हमले में पाकिस्तानी सेना का हाथ, कश्मीर में जो भी घुसपैठ करेगा वो मारा जाएगा, पुलवामा हमले का मास्टर माइंड कामरान ही था- सेना

Similar News