जिम में पुश-अप कर रहे पुलिस कॉन्स्टेबल की मौत! उम्र सिर्फ 24 साल थी

Telangana Police constable died doing push-ups in the gym: घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है. जिसमे दिखाई दे रहा है कि कॉन्स्टेबल पुश-अप करते हुए गिर गया था

Update: 2023-02-25 14:30 GMT

 Telangana Police constable died doing push-ups in the gym: जिम में एक्ससरसाइज करके हुए एक पुलिस कॉस्टेबल की मौत हो गई. घटना तेलंगाना के बोइनपल्ली में गुरुवार, 23 फरवरी की बताई गई है. पुलिस कॉन्स्टेबल जिम में पुश-अप करते हुए गिर पड़ा. थोड़ी देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया. मृतक का नाम विशाल बताया गया है जिसकी उम्र, केवल 24 साल थी 

पुश-अप करते हुए कॉन्स्टेबल की मौत 

रिपोर्ट्स की माने तो विशाल 2020 बैच के पुलिस कॉन्स्टेबल थे. वो आसिफ नगर पुलिस स्टेशन में ड्यूटी करते थे. वह काफी फिटनेस फ्रीक थे और रोजाना जिम जाकर वर्कआउट करते थे. CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि विशाल जमीन पर बैठे हुए हैं. थोड़ी देर बाद वो वर्कआउट करने लगते हैं. 'पुश-अप' करके विशाल उठते हैं और आगे बढ़कर एक मशीन के पास आते हैं. इसके थोड़ी ही देर बाद वो बेहोश हो जाते हैं. आप-पास खड़े लोग उन्हें उठाते हैं. विशाल को अस्पताल ले जाया जाता है जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया जाता है. रिपोर्ट के मुताबिक विशाल की मौत दिल की धड़कन रुकने से हुई है.  

एमपी के होटल मालिक की भी इसी तरह मौत हुई थी 

बीती 5 जनवरी को मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रदीप रघुवंशी नाम का होटल मालिक जिम में वर्कआउट के दौरान अचानक जमीन पर गिर पड़ा था. प्रदीप सांस लेने के लिए हांफ रहे थे. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. 

डॉक्टर्स का कहना है कि-  "आज कल हर कोई जिम जाने लगा है. लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी वर्कआउट और कोई भी प्रोटीन नहीं लेना चाहिए." 


Similar News