PM मोदी की देशवासियों से अपील - '2 अक्टूबर तक बंद हो सिंगल यूज प्लास्टिक'
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
मथुरा। प्लास्टिक पर्यावरण को किस कदर नुकसान पहुंचा रहा है यह बात किसी से छुपी नहीं है। देश में प्लास्टिक से हो रहे नुकसानों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति के लिए अभियान की शुरुआत की है।
मथुरा में वेटेनरी यूनिवर्सिटी में पशु आरोग्य मेले को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने 2 अक्टूबर यानि गांधी जयंती तक देश में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद किए जाने का कहा है। उन्होंने देश के हर व्यक्ति, हर संगठन से इस अभियान में जुड़ने की अपील भी की है।
पीएम मोदी ने कहा कि प्लास्टिक से पर्यावरण को बेहद नुकसान हो रहा है। ऐसे में अब जरुरत है कि देश सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त हो। इसके लिए आम आदमी सहभागी बनते हुए बाजार में खरीदारी करने कपड़े या जूट का थैला लेकर जाए। वहीं पीएम मोदी ने ये भी कहा कि सरकार प्लास्टिक का उपयोग सड़क बनाने के लिए करेगी।
इसके पूर्व पीएम मोदी ने कई योजनाओं का शुभारंभ किया। मथुरा के लोगों को सौगात देते हुए पीएम मोदी ने यहां 1059 करोड़ के विकास कार्य किए जाने की घोषणा की।
पीएम मोदी ने अगले 5 साल में पशुओं को गंभीर बीमारी से निजात दिलाने का लक्ष्य बनाए जाने और देशव्यापी गाय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम की शुरुआत किए जाने की भी बात कही।
बता दें कि पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरान 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम 2019, नेशनल एनिमल डिसीज कंट्रोल प्रोग्राम (NADCP) और नेशनल ऑर्टिफिशियल इनसेमिनेशन प्रोग्राम की शुरुआत की। उन्होंने 16 नए प्रोजेक्ट का भी शुभारंभ किया।