कर्नाटक में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक, रोड शो में सुरक्षा घेरा तोड़कर PM के करीब पहुंचा युवक!
PM Modi's security lapses in Karnataka video: कर्नाटक में पीएम मोदी के रोड शो के दौरान सुरक्षा में चुक का वीडियो भी सामने आया है।
PM Modi's security lapses in Karnataka: कर्नाटक में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है. रोड शो कर रहे PM Modi के सुरक्षा घेरे को तोड़ने हुए एक युवक पीएम के बेहद करीब पहुंच गया था. जिसके बाद सुरक्षा गार्ड्स ने उस व्यक्ति को पीएम से दूर किया। इस कर्नाटक में पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक का वीडियो (Video of lapse in PM Modi's security in Karnataka) साममे आया है.
कर्नाटक में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक
दरअसल पीएम मोदी कर्नाटक में 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे हैं. स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर होने वाला यह प्रोग्राम 12-16 जनवरी तक चलेगा। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों से 30 हजार युवा शामिल होंगे। इस साल कार्यक्रम की थीम 'विकसित युवा-विकसित भारत' रखी गई है। उद्घाटन से पहले मोदी रोड शो कर रहे थे और अपनी कार से बाहर खड़े होकर उनका स्वागत करने पहुंचे लोगों का अभिवादन कर रहे थे
इसी दौरान एक उनकी कार के पास एक युवक माला लेकर पहुंच गया और उन्हें पहनाने की कोशिश करने लगा। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने युवक को फौरन उनके पास जाने से रोक लिया।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कोई चूक नहीं हुई
इस मामले में पुलिस कमिश्नर का भी बयान सामने आया है जिसमे वो कहते हैं कि पीएम के रोड शो के दौरान किसी प्रकार की सुरक्षा में चूक नहीं हुई है. जबकि वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि पीएम मोदी को माला पहनाने के लिए उनके बेहद करीब पहुंच गया था.