अग्निपथ योजना को लेकर बीजेपी के ही सत्यपाल मलिक ने जो कहा वो सुनकर पीएम मोदी गुस्सा हो जाएंगे
Satyapal Malik's Comment On Agneepath Scheme: सत्यपाल मलिक बीजेपी ही नेता है और मेघायल के गवर्नर हैं
Satyapal Malik's Comment On Agneepath Scheme: बीजेपी के नेता और मेघालय के राजयपाल सत्यपाल मलिक ने अग्निपथ योजना के खिलाफ बयान जारी किया है. मलिक ने अग्निपथ योजना को लेकर ऐसा कमेंट किया है जिसे सुनकर बीजेपी के नेताओं, भारतीय सेना और पीएम मोदी सहित पूरा रक्षामंत्रालय नाराज हो जाएगा।
सत्यपाल मलिक ने अग्निपथ योजना को लेकर क्या कहा
What Satyapal Malik Said about Agneepath scheme: मेघायल के गवर्नर सत्यपाल मलिक ने रविवार को बागपत में अग्निपथ योजना के खिलाफ खूब बयानबाजी की. उन्होंने कहा कि 'अग्निपथ योजना जवानों के खिलाफ है, यह उनकी उम्मीदों के साथ एक धोखा है. 6 महीने की ट्रेनिंग, 6 महीने की छुट्टी और 3 साल की नौकरी के बाद जब जवान घर वापस लौटेगा तो उसकी शादी तक नहीं होगी'
सत्यपाल मलिक ने अग्निपथ के खिलाफ तब बयान दिया जब वो बागपत के खेकड़ा में अपने दोस्त गजे सिंह दहामा के देहांत के बाद उनके परिवार से मिलने गए थे। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार को सेना में भर्ती करने वाले पुराने नियम को ही जारी रखना चाहिए।
अग्निपथ के खिलाफ बीजेपी नेता ही दे रहे बयान
सत्यपाल मलिक ने अग्निपथ योजना के खिलाफ उस वक़्त बयान दिया है जब देश में इसी योजना को लेकर बवाल मचा हुआ है. भारत के रक्षा मंत्रालय से लेकर तीनों सेनाओं के प्रमुख ने अग्निपथ योजना को महत्वपूर्ण स्कीम बताया है. अब सेनाध्यक्षों से बेहतर सेना भर्ती के बारे में कोई जनता नहीं है लेकिन युवाओं को इस योजना के प्रति भड़काने का काम खुद बीजेपी नेता कर रहे हैं. हालांकि सत्यपाल मलिक काफी दिनों से पीएम मोदी और बीजेपी से नाराज चल रहे हैं.
यह पहला मौका नहीं है जब सत्यपाल मलिक ने अपनी ही पार्टी की निति के खिलाफ बात कही हो. इससे पहले मलिक किसान बिल के खिलाफ अपनी पार्टी के सामने आकर खड़े हो गए थे. और पीएम मोदी सहित अमित शाह के खिलाफ बयान दिए थे. सत्यपाल मालिक एकलौते बीजेपी नेता नहीं है जो अग्निपथ के खिलाफ बयान दे रहे हैं. वरुण गांधी भी अग्निपथ के खिलाफ हैं. ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी लोकसभा चुनाव 2024 के बाद इन दोनों नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा देगी।