गणतंत्र दिवस पर देश में पुलवामा जैसे हमले की साजिश, इनपुट मिलते ही अलर्ट

26 जनवरी से पहले देश में आंतकी हमले का इनपुट मिलते ही अलर्ट

Update: 2022-01-23 12:46 GMT

26 January Republic Day Terrorist Attack Alert News: पुलवामा की तरह एक बार फिर भारत में आंतकी हमला किए जाने की साजिश का इनपुट देश की खुफिया एजेंसियों से मिली है। एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक कुछ आतंकी गणतंत्र दिवस के दिन सिक्योरिटी फोर्सेज के ट्रैक पर आईईडी प्लांट कर सकते हैं या फिर किसी और साजिश के तहत आत्मघाती हमले को अंजाम दिया जा सकता है।

कश्मीर में देखे गए 3 संदिग्ध

देश के कश्मीर में आंतकी मूमेंट की जानकारी आ रही है। इंटेलिजेंस एजेंसी ने अलर्ट जारी किया है। जानकारी मिली है कि कश्मीर के पूंछ इलाके में 18-19 जनवरी की रात 3 संदिग्ध जो आतंकी हो सकते हैं उनके मूवमेंट को ट्रैक किया गया है। इस मूमेंट की जानकारी लगने के बाद सुरक्षाबलों को एहतियात बरतने को कहा गया है।

कर सकते है बड़ा हमला

इंटेलिजेंस ने जो सूचना दी है उसके तहत ये आतंकी सेना के टैंक में आईडी प्लांट कर सकते हैं अथवां इनके जरिए सुरक्षा बलों पर फिदायीन हमला भी कर सकते हैं। इस सूचना के आधार पर सभी जगह सुरक्षा के इंतजाम करने के साथ ही सावधानी रखी जा रही है। लगातार मिल रहे अलर्ट के बाद कश्मीर से दिल्ली तक सुरक्षा को चाक-चौबंद किया जा रहा है। राजधानी समेत देशभर में एजेंसिया लगातार एक्टिव हैं ताकि 26 जनवरी के मौके पर परिंदा भी बिना इजाजत पर न मार सके।

Tags:    

Similar News