Parth Chatterjee SSC Scam: ममता बनर्जी ने पार्थ चटर्जी को कैबिनेट से बाहर निकाला

Mamata Banerjee Expels Parth Chatterjee From Cabinet: पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाला के आरोपी TMC नेता को ममता बनर्जी ने अपने कैबिनेट से निकाल दिया है

Update: 2022-07-28 11:35 GMT

Mamata Banerjee Parth Chatterjee SSC Scam: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी TMC के नेता पार्थ चटर्जी को कैबिनेट से निकाल दिया है. ED द्वारा शिक्षक भर्ती घोटाले के आरोपी पार्थ को गिरफ्तार किए 6 दिन बीत गए हैं और इस दौरन पार्थ के करीबियों के ठिकानों ने 50 करोड़ कैश और 4 करोड़ का गोल्ड बरामद हुआ है. पार्थ की गिरफ़्तारी के एक सप्ताह बाद ममता ने अपने खास मंत्री को कैबिनेट से हटाया है.  



ED की हिरासत में है पार्थ चटर्जी 

SSC घोटाला करने वाले नेता प्रवर्तन इस समय निदेशालय (ED) की कस्टडी में है. वहीं उनकी दोस्त अर्पिता मुखर्जी (Arpita Mukherjee) भी ED की हिरासत में है. पार्थ चटर्जी जब भी पैसों की हेराफेरी करते थे तो पूरा कैश अर्पिता के घर में जाकर रख देते थे. ED ने अर्पिता के दो घरों से 20 और 28 करोड़ रुपए कैश और 4 करोड़ का सोना बरामद किया है 

TMC की नीव हिल गई 

पश्चिम बंगाल में हुए शिक्षक भर्ती घोटाले (SSC Scam West Bengal) का ED ने खुलासा किया है. पहले तो TMC और ममता बनर्जी ED की कार्रवाई  केंद्र सरकार को कोसती रहीं लेकिन जैसे ही अर्पिता के घर से इतनी भारी मात्रा में कैश और गोल्ड बरामद हुआ तो पश्चिम बंगाल में ममता की सरकार की नीव हिल गई. इस घोटाले की जांच जारी है. बीजेपी का कहना है कि SSC घोटाला 100-200 करोड़ का नहीं 1000 करोड़ का स्कैम है. ED हर दिन पार्थ के करीबियों के घरों में छापे मार रही है. 

पश्चिम बंगाल का शिक्षक भर्ती घोटाला 

West Bengal Teachers Recruitment Scam: साल 2016 में पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती परीक्षा हुई थी, 2017 में परिणाम आया जिसमे सिलीगुड़ी की बबिता सरकार नामक महिला का नाम टॉप 20 में आया. बाद में बबिता का नाम वेटिंग लिस्ट में डाल दिया गया. और उनके 16 नंबर कम पाने वाली अंकिता को टॉपर बता दिया गया. अंकिता TMC के मंत्री परेश अधिकारी की बेटी है. इसके बाद बबीता सहित अन्य उम्मीदवारों ने हाईकोर्ट में याचिका लगा दी, कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला बताते हुए CBI को जाँच के आदेश दिए 25 अप्रैल और 18 मई को CBI ने 2014 से 2021 तक पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री रहे पार्थ चर्टजी से पूछताछ की, जिसके बाद CBI ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत शिकायत दर्ज कर ली. इसके बाद यह मामला प्रवर्तन निदेशायल के पास चला गया 22 जुलाई 2022 के दिन ED ने कोलकाता में पार्थ चटर्जी और उसके करीबियों के 18 ठिकानों में छापे मारे जिसमे अर्पिता मुखर्जी के घर से ED को 20 करोड़ रुपए कैश मिले 23 जुलाई को ED ने पार्थ और अर्पिता को गिरफ्तार कर लिया। 27 जुलाई के दिन ED ने अर्पिता के दूसरे घर में छापा मारा जहां से फिर 28 करोड़ रुपए कैश और 4.1 करोड़ का सोना हाथ लगा. 


Similar News