यूक्रेन में मारे गए कर्नाटक के छात्र नवीन का शव 20 दिन बाद भारत आया, मेडिकल कॉलेज को होगा शव दान

Naveen Shekharappa: नविन शेखरप्पा ज्ञानगौदर की रूसी गोलाबारी में यूक्रेन के खार्कीव में मौत हो गई थी

Update: 2022-03-21 07:38 GMT

Naveen Shekharappa: रूस यूक्रेन जंग में जान गवाने वाले वाले भारतीय स्टूडेंट्स नवीन शेखरप्पा का शव आखिरकार भारत लौट आया है. 1 मार्च को यूक्रेन के खार्कीव में रूसी गोलाबारी के कारण नवीन की मौत हो गई थी. नवीन के पिता ने देश के पीएम से यह मांग की थी के कम से कम उनके बेटे का शव भारत मंगा लिया जाए ताकि रीती-रिवाजों से उसका अंतिम संस्कार हो सके. 

नवीन का शव 20 दिन बाद भारत पहुंचा है, जहां सोमवार के सुबह तीन बजे शव को बेंगलुरु पहुंचाया गया. नवीन के ताबूत को देखते ही पिता शकरप्पा फुट-फुट कर रोने लगे और उनके परिवार के अन्य लोगों की भी आंखे भर आई, लोगों ने शंकरप्पा को संभाला। इसके बाद नवीन का शव उनके गाँव ले पहुंचाया गया जहां शैव परंपरा से शव का अंतिम सस्कार किया गया. नवीन के शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है.

घर वाले मेडिकल कॉलेज को शव दान करेंगे 

नवीन के पिता का कहना है कि उनका बेटा हमेशा से मेडिकल लाइन में कुछ योगदान देना चाहता था, वह जिन्दा रहते अपना वादा पूरा नहीं कर पाया लेकिन मरने के बाद उसके शव का इस्तेमाल मेडिकल की पढाई करने वाले स्टूडेंट्स के काम आएगा। इसी लिए नवीन के शव को कर्नाटक के SS मेडिकल कॉलेज को दान कर दिया जाएगा। 

बता दें कि 1 मार्च को यूक्रेन के खार्कीव में रूसी हमले से नवीन की मौत हो गई थी. युद्ध के हालातों के बीच नवीन अपने दोस्तों के लिए खाने का बंदोबस्त करने के लिए हॉस्टल से निकला था. जहां हमले में उसकी मौत हो गई थी. तब से अबतक उसका शव वहीं था और गलने लगा था। 20 दिन पुराने शव को अंततः देश लाया गया. 

Tags:    

Similar News