किसानों की बल्ले-बल्ले: MSP से ज्यादा रेट पर बिक रही सरसो की फसल, जानिए दाम

Mustard MSP 2022: किसानों को सरसो पर एमएसपी 1500 से लेकर 1600 रुपए तक ज्यादा प्राप्त हो रही हैं।

Update: 2022-03-08 09:12 GMT

Mustard MSP 2022 / सरसों एमएसपी 2022: देश के कई राज्यों में राई तथा सरसों की कटाई लगभग हो चुकी है। बची कुची राई की खेती अब गेहूं के साथ काटी जाएगी। राई के कटाई का कार्य पूरा होते ही मंडियों में राई के दाम एमएसपी से ज्यादा मिल रहे हैं। ऐसे में सोनीपत के किसानों को करीबन 1500 से लेकर 1600 रुपए तक ज्यादा प्राप्त हो रहे हैं। किसानों ने इस वार्ष राई की खेती भी काफी की हुई है। ऐसे मे किसानो को फायदा होने की सम्भावना है।

खरीदी हुई तेज

हरियाणा के साथ ही पंजाब की अनाज मंडियों में रवि की फसलों की खरीदी शुरू हो चुकी है। फसल तैयार होते ही किसानों का मंडी में आना-जाना शुरू हो गया है। इस समय मिल रहे राई सरसों के भाव से किसान प्रसन्ना है। वही कई जगह तो तिलहन में अलसी की आवक भी शुरू हे चुकी है।

बिक रही फसल

जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में सरसों की फसल के दाम 6400 रुपए प्रति क्विंटल से लेकर 6600 रुपए प्रति क्विंटल के करीब है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि किसानों को प्रति एकड़ करीब 60 से 80 हजार रुपए सरसों से प्राप्त हो रहे हैं।

फसल में है नमी की मात्रा

जानकारी के अनुसार फसलें तैयार होकर मंडी पहुंचने तो लगी है लेकिन उन में नमी की मात्रा ज्यादा होने से अढतियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अढतिया चाहते है कि किसानो के वर्तमान समय में मिल रही किमत से ज्यादा मिले। इसके लिए अढ़तियों ने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि वह अपनी फसल को सुखाकर लाएं जिससे और अच्छे दाम फसलों के प्राप्त हो।

Tags:    

Similar News