MP में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का खतरा, डॉक्टर के पास जाए, नहीं तो होगा बहुत गलत
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
कोरोना वायरस का खतरा अब भारत में भी आ गया है और मध्यप्रदेश के कई शहरो में तेजी से फ़ैल रहा है । हालांकि सुकून वाली बात यह है कि कोई भी मरीज ऐसा नहीं मिला है, जिसे भारत में रहते हुए Coronavirus हुआ है। जो भी मरीज पॉजीटिव पाए गए हैं, वे विदेश से आए हैं। इस बीच, केंद्र सरकार ने कमर कस ली है। Coronavirus से कैसे बचा जा सकता है, इसको लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की गाइडलाइन की तर्ज पर लोगों से कहा गया है कि वे संक्रमण से बचने के लिए जरूरी सावधानी बरतें। यदि परिवार या ऑफिस में किसी को लंबे समय से बुखार, खांसी और सर्दी जुकाम है, साथ ही सांस लेने में कठिनाई हो रही है तो तत्काल डॉक्टर को दिखाएं। जानिए इसी बारे में -
हाथ साफ करें: सरकार ने लोगों को सलाह दी है कि वे कोरोना वारयस से बचने के लिए बार-बार हाथ धोएं। बाहर से घर के अंदर आकर कुछ भी खाने से पहले हाथ जरूर साफ करें। हाथ सादे पानी के बजाए साबुन से धोएं और कम से कम 8 सेकंड तक साबुन रगड़ें।
भीड़ वाले स्थानों से दूर रहें: भीड़ भरे स्थानों पर Coronavirus फैलने की आशंका अधिक रहती है। ऐसे स्थानों से दूर रहे। यदि जाना पड़ रहा है तो मुंह पर मास्क जरूर पहनें। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को ऐसे स्थानों पर ले जाने से बचें।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट से बचें: पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे ट्रेन या बस में भी Coronavirus की आशंका हो सकती है। बेहतर होगा अपने वाहन का इस्तेमाल करें। पब्लिक ट्रांसपोर्ट में जाना ही है तो मास्क जरूर पहनें।
आंखों, नाक और मुंह का खास ख्याल: Coronavirus श्वसन तंत्र पर अटैक करता है। इससे बचने का एक तरीका यह भी है कि बार बार अपनी आंखों, नाक और मुंह को न छूएं। खांसने या छींकने पर रूमाल का इस्तेमाल करें। जब भी ऐसा हो, कुछ भी खाने से पहले हाथ अच्छी तरह साफ करें।
सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर: सरकार ने 24/7 हेल्पलाइन नंबर + 91-11-2397 8046 जारी किया है। साथ ही ईमेल आईडी [email protected] के माध्यम से लोग इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और किसी भी कोरोनवायरस वायरस के मामले में मदद ले सकते हैं।
मास्क पहनते समय बरतें ये सावधानियां
मास्क पर लगाने से पहले अपने हाथों को अल्कोहल बेस्ड हैंडसेनेटाइजर या साबुन से साफ करें। मुंह और नाक को मास्क से ढकें और सुनिश्चित करें कि कोई गैप न हो। नम होते ही मास्क बदल दें।
सिंगल-यूज मास्क का दोबारा इस्तेमाल न करें। मास्क को पीछे से हटाएं यानी उसके सामने वाले हिस्से को छूने से बचें। उपयोग के बाद मास्क को डस्टबिन में ही डालें।