MP GOVT CRISES: भोपाल पहुंचे कांग्रेस के सभी विधायक, भाजपा ने भी विधायकों के लिए जारी किया व्हिप
Live MP Government Crisis Updates : मध्य प्रदेश विधानसभा में सोमवार को होने जा रहे फ्लोर टेस्ट के लिए भाजपा ने अपने विधायकों को व्हिप जारी कर
Live MP Government Crisis Updates : मध्य प्रदेश विधानसभा में सोमवार को होने जा रहे फ्लोर टेस्ट के लिए भाजपा ने अपने विधायकों को व्हिप जारी कर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर भाजपा को बहुमत दिलाने के लिए व्हिप जारी किया है। कांग्रेस विधायक रविवार सुबह जयपुर से विशेष विमान द्वारा भोपाल पहुंचे और इन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच होटल पहुंचाया गया। MP GOVT CRISES: All Congress MLAs reach Bhopal, BJP also issued whip for MLAs
इस बीच सीएम कमलनाथ के निवास पर दिग्विजय सिंह और संसदीय कार्य मंत्री के बीच बैठक जारी है, ये सभी फ्लोर टेस्ट को लेकर बात कर रहे हैं। आज मंत्रिमंडल की भी बैठक होना है, इसके बाद शाम को विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें सभी को फ्लोर टेस्ट को लेकर जानकारी दी जाएगी। उधर बेंगलुरु में मौजूद ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक विधायकों ने रविवार सुबह फिर वीडियो जारी कर कहा कि हमने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। हम अपनी स्वेच्छा से यहां आए हुए हैं और किसी ने हमें बंधक नहीं बनाया है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए हमें सीआरपीएफ की सुरक्षा मांगी हैं, हो सकता है कि हमें स्पीकर से मिलने नहीं दिया जाए। विधायकों ने यह भी कहा कि अगर परिजनों द्वारा कोई शिकायत की जाए तो उसे अमान्य कर दिया जाए। दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ सरकार अल्प मत में हैं, फ्लोर टेस्ट की पूरी तैयारी हो चुकी है और सरकार गिरेगी। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने शनिवार देर रात सीएम कमलनाथ को पत्र लिखकर सोमवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने के लिए कहा है। इसके बाद कमलनाथ सरकार पर संकट और गहरा गया है।
विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक 6 विधायकों के इस्तीफे मंजूर कर लिए। इस पर गोपाल भार्गव का कहना था कि 22 विधायकों ने इस्तीफे दिए तो सिर्फ 6 के इस्तीफे ही क्यों मंजूर किए गए। भाजपा भी अपने विधायकों को गुरुग्राम के होटल से भोपाल लाने की तैयारी कर रही है।
फ्लोर टेस्ट में बहुमत के लिए भाजपा ने जारी किया व्हिप मध्य प्रदेश विधानसभा में 16 मार्च को होने वाले फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित करने के लिए भाजपा ने अपने विधायकों को व्हिप जारी किया है। सभी को विधानसभा में उपस्थित होकर भाजपा के पक्ष में वोट देने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि भाजपा के सभी विधायक गुरुग्राम के होटल में हैं, ऐसे में पार्टी उन्हें कभी भी भोपाल ला सकती है।
बेंगलुरु में मौजूद विधायकों का वीडियो, हमें कांग्रेस सरकार से खतरा बेंगलुरु में मौजूद ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक 22 विधायकों ने रविवार सुबह एक नया वीडियो जारी कर कहा है कि उन सभी ने अपना इस्तीफा दे दिया है। ये सभी भोपाल आना चाहते हैं इसके लिए विधायकों ने सीआरपीएफ की सुरक्षाा मांगी है, सभी ने कांग्रेस सरकार से खुद को खतरा बताया और कहा कि जब सिंधिया जी को भोपाल में निशाना बनाया जा सकता है तो हमें भी खतरा है।