घर में आया नन्हा सा मेहमान, MOM-DAD ने नाम रख दिया 'LOCKDOWN'

दुनिया इस वक्त CORONAVIRUS का सामना कर रही है। भारत में भी इस खतरनाक VIRUS से लड़ने के लिए सरकार ने बड़े कदम उठाए हैं। इसमें से एक

Update: 2021-02-16 06:18 GMT

घर में आया नन्हा सा मेहमान, MOM-DAD ने नाम रख दिया 'LOCKDOWN'

दुनिया इस वक्त CORONAVIRUS का सामना कर रही है। भारत में भी इस खतरनाक VIRUS से लड़ने के लिए सरकार ने बड़े कदम उठाए हैं। इसमें से एक निर्णय पूरे देश में 21 दिन का LOCKDOWN करना रहा है। LOCKDOWN के दौरान देश के सभी लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी गई है जिससे CORONA संक्रमण आम लोगों में नहीं फैले।

मोदी के फैसले का ऐसा असर मेहमान का नाम ही 'LOCKDOWN' रख दिया

इस VIRUS से संक्रमित लोगों और मौतों के आंकड़े डर पैदा करने वाले हैं, ऐसे में सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया। PM MODI के इस फैसले का देशभर ने स्वागत किया है। उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक दंपति पर मोदी के इस फैसले का ऐसा असर हुआ है कि उन्होंने अपने घर आए नए मेहमान का नाम ही 'LOCKDOWN' रख दिया है।

मोदी का फैसला देश हित में

देवरिया के रहने वाले इस परिवार का मानना है कि CORONA VIRUS से लड़ने के लिए PM MODI द्वारा LOCKDOWN का लिया गया फैसला देशहित में है। यही वजह है कि उन्होंने अपने नवजात का नाम LOCKDOWN रखने का निर्णय लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार माता पिता की आपसी सहमति से ही बच्चे का ये नाम रखा गया है। दंपति का कहना है कि LOCKDOWN के चलते उन्होंने बच्चे का ये नाम रखने का फैसला किया।

यह परिवार देवरिया के खुखुंदू कस्बे का रहने वाला है। सोमवार को परिवार में नया मेहमान आया। बच्चे के पिता का कहना है कि वह देश के PM MODI के मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि सरकार द्वारा CORONA के संक्रमण को रोकने के लिए जो कदम उठाए जा रहे हैं सभी को उसका पालन करना चाहिए।

देश में तेजी से बढ़ रहे मरीज

CORONA संक्रमण के मरीज अब देश में तेजी से बढ़ने लगे हैं। दिल्ली में तब्लीगी जमात के हजारों लोगों का एक जगह जमावड़ा होने का बड़ा खुलासा होने के बाद ताबड़तोड़ सभी के टेस्ट किए गए इसमें बड़ी संख्या में CORONA संक्रमित मरीज मिले हैं। देश में यह आंकड़ा 1400 पार कर गया है।

Similar News