MODI सरकार का रिटायर होने वाले कर्मचारियों का सबसे बड़ा तोहफा, पढ़िए पूरी खबर
NEW DELHI: कोरोना काल में महामारी झेल रहे भारत को अब उम्मीद है की जल्द ही कोरोना से निपटा जाएगा। आपको बता दे की बड़ी-बड़ी कंपनी कोरोना दवाई बनाने में जुट गई है. PM MODI ने सरकारी रिटायर होने वाले कर्मचारियों कोरोना काल में बड़ा तोहफा दिया है.
आपको बता दे की कोरोना काल में बुजुर्ग लोग सरकारी दफ्तर के चक्कर न लगाए और उन्हें आसनी से पेंशन मिल जाए. इस कारण कोरोना काल में रिटायर हो रहे कर्मचारियों को मोदी सरकार ने रिटायरमेंट के बाद बिना किसी भागदौड़ किए पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी.
महामारी के दौरान रिटायर होने वाले केंद्र सरकार के कर्मचारियों को नियमित पेंशन भुगतान आदेश (PPO) जारी होने और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने तक अस्थाई पेंशन राशि मिलेगी.
केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा कि महामारी और ‘लॉकडाउन’ को देखते हुए यह निर्णय किया गया. सरकारी कर्मचारियों को मुख्य कार्यालय में पेंशन फार्म जमा करने में कठिनाई हो सकती है या हो सकता वे ‘सर्विस बुक’ के साथ दावा फार्म भौतिक रूप से संबंधित वेतन और लेखा (Pay & Account) कार्यालय में जमा करवा पाने की स्थिति न हो. खासकर दोनों कार्यालय अगर अलग-अलग शहरों में स्थित हैं, तो यह समस्या और बढ़ जाती है.
कार्मिक मंत्रालय ने सिंह के हवाले से एक बयान में कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के दौरान रिटायर होने वाले केंद्र सरकार के कर्मचारियों को नियमित पेंशन भुगतान आदेश जारी होने और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने तक अस्थाई पेंशन राशि मिलेगी.’’