Maruti Suzuki: मारुति ने किया ऐलान, 1 अप्रैल 2020 से नहीं बेचेगी ऐसी कारें

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:06 GMT

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह एक अप्रैल 2020 से भारत में डीजल कारें नहीं बेचेगी। एमएसआई के चेयरमैन आर सी भार्गव ने संवाददाताओं से कहा, 'एक अप्रैल, 2020 से हम डीजल कारें नहीं बेचेंगे।' वर्तमान में कंपनी डीजल वाहनों के कई मॉडल बेचती है। कंपनी द्वारा घरेलू बाजार में बेचे जाने वाले वाहनों में डीजल वाहनों की हिस्सेदारी करीब 23 प्रतिशत की है। बता दें कि गुरुवार को मारुति के शेयर की कीमत 1.95 फीसदी की गिरावट के बाद 6,880 रुपए हो गई।

मारुति सुजुकी का शुद्ध लाभ घटा देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च की चौथी तिमाही में 4.6 प्रतिशत घटकर 1,795.6 करोड़ रुपए पर आ गया। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 1,882.1 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया था। तिमाही के दौरान कंपनी की बिक्री मामूली बढ़कर 20,737.5 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की कुल कार बिक्री मामूली गिरावट के साथ 4,58,479 इकाई रह गई।

पूरे वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान मारुति का शुद्ध लाभ 2.9 प्रतिशत घटकर 7,500.6 करोड़ रुपए रह गया। वित्त वर्ष के दौरन कंपनी की शुद्ध बिक्री 6.3 प्रतिशत बढ़कर 83,026.5 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। वित्त वर्ष 2018-19 में कंपनी की कुल वाहन बिक्री 4.7 प्रतिशत बढ़कर 18,62,449 इकाई पर पहुंच गई। इसमें से निर्यात का आंकड़ा 1,08,749 इकाई का रहा।

कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसे प्रतिकूल विदेशी विनिमय दर, जिंसों के ऊंचे दाम, ऊंचे मूल्यह्रास जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। साथ ही उसका प्रचार अभियान पर खर्च भी बढ़ा। लागत कटौती के प्रयासों से इसकी आंशिक भरपाई की गई। कंपनी के निदेशक मंडल ने 2018-19 के लिए 80 रुपए प्रति शेयर के लाभांश की सिफारिश की है।

4,500 करोड़ रुपए का निवेश करेगी मारुति मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने चालू वित्त वर्ष 2019-20 में 4,500 करोड़ रुपए का निवेश करने की घोषणा की है। कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) अजय सेठ ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह नया निवेश कई तरह की पहल मसलन नए उत्पाद के विकास, शोध एवं विकास और बिक्री नेटवर्क के लिए भूमि के अधिग्रहण पर किया जाएगा। मारुति सुजुकी ने 2018-19 में निवेश के लिए 4,000 करोड़ रुपए की राशि रखी थी।

Similar News