हिन्दू-मुस्लिम के बीच की दरार में मनोज बाजपेई की Bhagwan Aur Khuda कविता प्रेम भर देती है, राहुल गांधी ने शेयर किया वीडियो
Manoj Bajpai's Bhagwan Aur Khuda poem: राहुल गांधी ने एक साल पुरानी इस कविता को शेयर करके एकता पर बात कही है
Manoj Bajpai's Bhagwan Aur Khuda poem: कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक्टर मनोज बाजपेई की दो साल पुरानी कविता 'भगवान और खुदा' का वीडियो शेयर किया है, और इसी के साथ एक बार फिर से यह कविता इंटरनेट में वायरल हो गई है. फिल्म मेकर मिलाप ज़ावेरी द्वारा बनाए गए इस वीडियो और मनोज बाजपेई जैसे दिग्गज एक्टर की यह कविता हिन्दू-मुसलमान के बीच पनपी दरार को प्रेम से भर देती है.
कविता में मनोज बाजपेई कहते हैं
भगवान और खुदा आपस में बात कर रहे थे, मंदिर और मस्जिद के बीच चौराहे पर मुलाकात कर रहे थे, की हाथ जोड़े हुए हों या दुआ में उठे... कोई फर्क नहीं पड़ता है
ये वीडियो साल 2020 में पहले लॉकडाउन के वक़्त मिलान ज़ावेरी द्वारा यूट्यूब में अपलोड किया गया था, दो साल पुरानी इस कविता में जो लव्ज इस्तेमाल किए गए हैं उनकी आज के वक़्त सबसे ज़्यादा जरूरत महसूस होती है. आज के वक़्त भारत की गांजा-जमुनी तहजीब पर किसी की नज़र लग गई है. कट्टरपंथी एक दूसरे का गला काटने के लिए तैयार खड़े हैं. कोई मस्जिद गिरा रहा है तो कोई मंदिर तोड़ रहा है। इससे उन लोगों को तकलीफ हो रही है जो मजहबी दूरियों को भुलाकर आपस में गले मिलते हैं.
राहुल गांधी ने वीडियो शेयर किया
उन्होंने 'भगवन और खुदा' कविता का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, भारत अपनी विविधता के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। विभिन्न धर्मों, संस्कृतियों, भाषाओं और प्रथाओं का सह-अस्तित्व और संपन्न होना - यह हमेशा से हमारी ताकत रही है। हमारे त्यौहार, हमारे उत्सव, हमारी खुशियाँ, हमारे दुःख - सब कुछ हम भारतीयों को एक गर्मजोशी के साथ एक साथ बांधता है। मिलाप जावेरी जी, मनोज बाजपेयी जी और इस खूबसूरत वीडियो को संभव बनाने वाली पूरी टीम को बधाई।