MAKE IN INDIA EFFECT : भारत में बनी METRO TRAIN ऑस्ट्रेलिया में दौड़ेगी

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:07 GMT

नई दिल्ली: मेक इन इंडिया के तहत भारत ना केवल देश में बल्कि विदेशों में भी अपने परचम लहरा रहा है। इसका ताजा उदाहरण भारत में बनी एडवांस ट्रेन का ऑस्ट्रेलिया में दौड़ना है। अब तक हम विदेशों से इंपोर्ट कर रहे थे, लेकिन अब हम विदेशों में एक्सपोर्ट कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भारत में बनी अत्याधुनिक मेट्रो ट्रेन दौड़ेगी। इस बारे में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट भी किया है।

टेक्नोलॉजी के मामले में भी भारत तेजी से उभर रहा है। चीन और अमेरिका के बीच चल रहे ट्रेड वॉर के कारण विदेशी कंपनियां भारत में निवेश करना बेहतर समझ रही हैं। इसलिए स्मार्टफोन निर्माण करने वाली कई कंपनियां भारत में ही अपने प्रोडक्ट निर्माण कर रही हैं।

साल 2014 में सत्ता में आने के बाद एनडीए सरकार ने देशी और विदेशी कंपनियों द्वारा भारत में निर्माण को बढ़ावा देने के लिए मेक इन इंडिया अभियान की शुरुआत की गई। इसी अभियान के तहत भारत में बनी मेट्रो रेलवे कोच ऑस्टेलिया में मेट्रो लाइन पर चलेंगे।

सिडनी में पहली बार ड्राइवर लेस मेट्रो लाइन शुरू हुई है। जिसमें 6 कोच वाली 22 एल्सटॉम ट्रेनों के द्वारा सेवा दी जाएगी। ऑस्ट्रेलिया में ये मेट्रो ट्रेन नॉर्थ वेस्ट रेल लिंक में तल्लावांग स्टेशन से चैट्सवुड स्टेशन के बीच कुल 13 स्टेशनों में चलेगी।

बता दें कि सिडनी मेट्रो के लिए 22 मेट्रो ट्रेन का निर्माण भारतीय कंपनी एल्सटॉम एसए ने उपलब्ध करवाई हैं। भारत में इन ट्रेनों को आंध्र प्रदेश के श्री सिटी में असेंबल किया गया है। ये मेट्रो ट्रेन पूरी तरह से ऑटोमेटिक हैं और इनमें एलईडी लाइट, इमरजेंसी इंटरकॉम, सीसीटीवी कैमरा जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। भारतीय कंपनी ने 15 सालों के लिए डिपो चलाने और सिग्नलिंग सिस्टम की देख रेख के लिए सिडनी मेट्रो के साथ करार किया है।

Similar News