Maharashtra Election Result 2019 LIVE Update : ठाकरे 50-50 के फार्मूले पर अड़े, देवेंद्र बोले 15 MLA हमारे साथ आने को तैयार

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:10 GMT

Maharashtra Election Result 2019 LIVE Update : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के लिए वोटों की गिनती जारी है। अब तक मिले रुझानों/नतीजों से साफ है कि प्रदेश में एक बार फिर भाजपा-शिवसेना गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। हालांकि 2014 के मुकाबले भाजपा को बड़ा नुकसान हुआ है। बता दें, प्रदेश की सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में 21 अक्टूबर को मतदान हुआ था। इस बार भी मुख्य मुकाबले भाजपा-शिवसेना गठबंधन और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के बीच हुआ। प्रदेश में इस बार 60 फीसदी वोटिंग हुई, जो 2014 के मुकाबले करीब 3 फीसदी कम रही। पढ़िए लाइव अपडेट्स -

4.42 : महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडनवीस अब प्रेस को संबोधित कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि, मैं सबसे पहले जनता का आभार मानता हूं। जनता ने एनडीए पर विश्‍वास जताया है। फडणवीस ने कहा, हम शिवसेना और हमारे (बीजेपी) के बीच तय कर चुके हैं। जो तय किया गया है वह कुछ है जो आपको पता चल जाएगा।

- देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि 15 निर्दलीय विधायकों ने मुझसे संपर्क किया है और वे हमारे साथ आने के लिए तैयार हैं। दूसरे भी आ सकते हैं लेकिन ये 15 हमारे साथ आएंगे। इनमें से ज्यादातर भाजपा या शिवसेना के बागी हैं।

4.28 : उद्भव ठाकरे प्रेस को संबोधित कर रहे हैं। उन्‍होंंने कहा कि जनादेश सबकी आंखें खोलने वाला है। सीएम पर 50-50 का फामूर्ला तय था। मैं किसी भी दबाव में झुका नहीं हूं। अब समय आया है कि 50-50 का जो फार्मूला तय हुआ था, उस पर अमल किया जाए।

- उद्भव ने कहा क‍ि हम हर बार बीजेपी का प्रस्‍ताव नहीं मानेंगे। उनका रूख बीजेपी के प्रति गरम और शरद पवार के प्रति नरम दिखा।

3.53 PM : पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज शाम पार्टी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और संबोधित करेंगे। भाजपा संसदीय बोर्ड की आज पार्टी मुख्यालय में बैठक होगी।

2:34 PM: रामदास अठावले का बयान - शिवसेना का कोई नेता डिप्टी सीएम बनता है तो हमें कोई परेशानी नहीं है, लेकिम हम ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले का विरोध करेंगे। वहीं जहां तक परिणामों का सवाल है आर्थिक मंदी और बेरोजगारी का असर भाजपा की सीटों पर पड़ा है।

2:34 PM: राकांपा अध्यक्ष शरद पवार का बयान - हम कांग्रेस व अन्य सहयोगी दलों से चर्चा कर आगे की रणनीति तय करेंगे। हम शिवसेना के साथ हाथ नहीं मिलाएंगे।

1:04 PM: राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

12:17 PM: महाराष्ट्र के ताजा रुझानों के मुताबिक, भाजपा 102 सीटों पर आगे है। कांग्रेस को 64 सीटों पर जीत मिल सकती है। कांग्रेस 40 तो राकांपा 50 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

11:38 AM: रुझानों में शिवसेना की स्थिति लगातार मजबूत हो रही है। ऐसे में पार्टी नेता संजय राउत के इस बयान के बड़े मतलब निकाले जा रहे हैं कि सीएम पद के उम्मीदवार पर बात होना चाहिए। राउत ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात के लिए रवाना होते समय यह बात कही।

Similar News