Madhya Pradesh में आधी रात को सतना समेत 15 जिलों के कलेक्टर बदले

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:07 GMT

भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को 71 आईएएस और आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। आधी रात के बाद बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए भोपाल कलेक्टर सुदाम पंढरीनाथ खाडे सहित 15 कलेक्टरों के तबादले कर दिए।

कुल 34 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। इसमें नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त गुलशन बामरा को सागर और सचिव राजस्व रेनू तिवारी को चंबल संभागायुक्त बनाया है।

जबलपुर नगर निगम कमिश्नर चंद्रमौली शुक्ला को हटाकर मंत्रालय में पदस्थ किया है। यहां अध्यात्म विभाग के उपसचिव आशीष कुमार को पदस्थ किया है। कटनी, धार, खंडवा, मंदसौर, आगर मालवा और जबलपुर जिले ऐसे हैं, जिनमें कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक दोनों बदले गए हैं। तबादलों के लिए मंत्रालय में सामान्य प्रशासन विभाग के अफसर देर रात जुटे रहे।

Similar News