Madhya Pradesh News Live Updates : मध्य प्रदेश में NRC और CAA को लेकर हुआ विरोध प्रदर्शन

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:11 GMT

Madhya Pradesh News Live Updates : मध्य प्रदेश के खंडवा में ईदगाह में मुस्लिम समाज के लोगों ने नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर जमकर विरोध किया। सभी ने इस कानून को जल्द वापस लेने की मांग की और कहा कि यह कानून देश में लोगों को बांट रहा है। उधर मुरैना में भारतीय जनता युवा मोर्चा रैली के नेता और कार्यकर्ता रैली निकालने जीवाजीगंज पार्क में पहुंची, इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को रोक दिया। पुलिस का कहना था कि यहां धारा 144 लागू हैं, ऐसे में रैली नहीं निकाल सकते। इस दौरान पुलिस और भाजयुमो नेताओं के बीच तीखी बहस भी हुई। मध्य प्रदेश की बड़ी खबरों को जानने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ...

Indore News : इंदौर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं का जमकर विरोध प्रदर्शन इंदौर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार सुबह कलेक्टर ऑफिस के पास जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा युवाओं के साथ वादाखिलाफी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों ने वॉटर कैनन चलाए और फिर भाजयुमो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

Bhopal News : कांग्रेस विधायक बोले- मध्य प्रदेश में घटी है बेरोजगारी मध्य प्रदेश के कालापीपल से कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने भाजपा के बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन को खोखला बताया। उन्होंने कहा बेरोजगारी की दर घटी है, मध्य प्रदेश में यह आंकड़े केंद्र के ही हैं। उन्होंने खाद को लेकर भाजपा द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार किया है। भाजपा विधानसभा में घड़ि‍याली आंसू बहा रही है। मध्य प्रदेश को मांग के अनुरूप समय पर यूरिया का कोटा नहीं दिया गया।

Indore News : इंदौर में निकली रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी इंदौर में गुरुवार सुबह रणजीत हनुमान मंदिर से प्रभातफेरी निकली, जिसमें हजारों की संख्या में भक्त शामिल हुए। इस दौरान जगह-जगह स्वातग मंचों से प्रभातफेरी का स्वागत हुआ और भक्त जय रणजीत के जयकारों के साथ साथ चलते रहे। प्रभातफेरी के दौरान पूरा रास्ता रोशनी से जगमगाता रहा। सभी लोग अपने-अपने घरों से बाबा रणजीत के दर्शन को बाहर निकल आए। रणजीत अष्टमी के अवसर पर शहर के रणजीत हनुमान सहित सभी हनुमान मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्त दर्शन को पहुंच रहे हैं।

Similar News