Lokmanya Tilak Express मालगाड़ी से टकराई, 8 डिब्बे पटरी से उतरे, दो दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल होने की खबर

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:11 GMT

Mumbai Bhubaneswar Lokmanya Tilak Express ओडिशा में कटक के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जानकारी के मुताबिक, कटक के पास नरगुंडी स्टेशन पर Lokmanya Tilak Express की 8 बोगियां आज सुबह पटरी से उतर गई। कोहरे का कारण यह हादसा हुआ है।

मुंबई से भुवनेश्वर जा रही Lokmanya Tilak Express मालगाड़ी से जा टकराई। ईस्ट कोस्ट रेलवे के पीआरओ के अनुसार, 20 यात्री घायल हुए हैं। 5 की हालत गंभीर बताई गई है। राहत और बचाव कार्य के लिए टीम पहुंच चुकी है। रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 1072 जारी किया है, जहां से घायलों के बारे में जानकारी ली जा सकती है। एक यात्री ने बताया कि सुबह सभी यात्री सो रहे थे, तभी जोरदार आवाज हुई।

जो यात्री ऊपर की बर्थ पर सो रहे थे, वे नीचे दिए गए। कुछ महिलाओं और बच्चो को भी चोट आई है। घबराकर यात्री अपनी-अपनी बोगी से बाहर निकल आए।

Similar News