Lok Sabha Election 2019: शत्रुघ्न सिन्हा समेत इस नेता का कटा टिकट, जानिए कारण...
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए बिहार एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। 17 सीटों पर जहां भाजपा ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं वहीं 17 जदयू और 4 पर लोजपा ने। हालांकि, लोजपा की एक सीट पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा फिलहाल बाकी है। जहां एक तरफ यह लिस्ट जारी हुई है वहीं दूसरी तरफ कुछ नेताओं को झटका लगा है जिनमें भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन के अलावा पटना साहिब से पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा शामिल हैं।
भाजपा ने शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट काट दिया है और उनकी जगह रविशंकर प्रसाद को मैदान में उतारा है। बता दें कि पार्टी लगातार शत्रुघ्न सिन्हा के बयानों से नाराज चल रही थी और यह तय माना जा रहा था कि उनका टिकट कट सकता है। शत्रुघ्न सिन्हा कईं मौको पर प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार के कामकाज पर ही सवाल उठाते आए हैं। माना जा रहा है कि टिकट कटने के बाद अब वो पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।
वहीं भाजपा ने बिहार में अपने अल्पसंख्यक चेहरे शाहनवाज हुसैन का टिकट भी काट दिया है। शाहनवाज हुसैन पिछली बार भागलपुर से चुनाव लड़े थे लेकिन इस बार सीटों के बंटवारे में यह सीट जदयू के खाते में चली गई है। इसके बाद अब शाहनवाज को किसी अन्य सीट से टिकट नहीं दिया गया है। हालांकि, शाहनवाज 2014 के चुनाव में भी मोदी लहर के बावजूद हार गए थे।