Lok Sabha Election 2019: कांग्रेस ने जारी की 35 उम्मीदवारों की लिस्ट, यहाँ पढ़ें...
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले राजनीतिक दलों के बीच अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने का क्रम जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कांग्रेस ने अपने 35 प्रत्याशियों की सातवीं सूची जारी की। इस सूची के मुताबिक पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर मुरादाबाद की बजाय फतेहपुर सीकरी सीट से लड़ेंगे। उनकी जगह कांग्रेस ने मुरादाबाद से इमरान प्रताप गड़हरिया को प्रत्याशी बनाया है।
वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी को तेलंगाना की खमम सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कर्ण सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह को पार्टी ने जम्मू-कश्मीर की ऊधमपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है। पिछले चुनाव में उधमपुर सीट से पार्टी ने राज्यसभा सांसद गुलाम बनी आजाद को मैदान में उतारा था लेकिन भाजपा के जितेंद्र सिंह ने उन्हे कड़ी शिकस्त दी थी।
इस लिस्ट में जहां 4 उम्मीदवार छत्तीसगढ़ के हैं वहीं जम्मू-कश्मीर, ओडिशा और त्रिपुरा से एक-एक उम्मीदवार हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र से 5, तमिलनाडु से 8, उत्तर प्रदेश से 9 वहीं तेलंगाना और पुडुचेरे से एक-एक उम्मीदवार की घोषणा की गई है। कांग्रेस ने ओडिशा चुनावों के लिए 54 प्रत्याशियों की सूची भी जारी की है।
Congress party releases 7th list of 35 candidates. Renuka Chowdhury to contest from Khammam (Telangana), Imran Pratapgarhi to contest from UP's Moradabad (in place of Raj Babbar), Preeta Harit from UP's Agra, Raj Babbar from UP's Fatehpur Sikri. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/wLEnMHihSg
— ANI (@ANI) March 22, 2019