LOCKDOWN: BANK ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, मुफ्त की ये सर्विस

LOCKDOWN: BANK ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, मुफ्त की ये सर्विसकोरोना संकट के बीच इस वक्त देश में LOCKDOWN किया गया है। इस बीच देश की दूसरी

Update: 2021-02-16 06:20 GMT

LOCKDOWN: BANK ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, मुफ्त की ये सर्विस

कोरोना संकट के बीच इस वक्त देश में LOCKDOWN किया गया है। इस बीच देश की दूसरी सबसे बड़ी सरकारी पंजाब नेशनल BANK (PNB) ने अपने करोड़ो ग्राहकों को राहत दी है। PNB ने इंटरनेट बैंकिग और मोबाइल बैंकिंग के जरिये ट्रांजेक्शन करने पर लगने वाले IMPS चार्ज को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। PNB की ओर से गुरुवार को इसकी जानकारी दी गई। बैंक द्वारा बताया गया कि IMPS चार्ज को पूरी तरह से खत्म करने का फैसला तत्काल प्रभावी होगा। बैंक के इस फैसले के बाद रोजाना 50 हजार रुपए के ट्रांसफर के लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा। इसके पहले ग्राहकों को IMPS चार्ज के तौर पर 5 रुपए + GST देना होता था।

इंदौर-भोपाल के बाद अब इस जिले की स्थिति भयावह, कई मरीज मिलने से मचा हड़कंप

SBI पहले ही हटा चुका है IMPS चार्ज

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने भले ही इसे अब जाकर लागू किया है लेकिन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया SBI पहले ही इसे लागू कर चुका है। बैंक ने YONO ऐप, मोबाइल बैंकिग और इंटरनेट बैंकिंग के जरिये लगने वाले IMPS ट्रांसफर पर कोई चार्ज नहीं लेने की घोषणा की थी। इसे 1 अगस्त 2019 से लागू किया जा चुका है।

यह होता है IMPS

इमीडिएट पेमेंट सर्विसेज का शॉर्ट फॉर्म IMPS कहलाता है। यह Online Fund ट्रांसफर का एक मोड है जिसे ज्यादातर मोबाइल के जरिये इस्तेमाल किया जाता है। यह सुविधा NPCI के द्वारा दी जाती है। IMPS की मदद से चौबीसों घंटे, सातों दिन फंड ट्रांसफर किया जा सकता है। इस सर्विस में रियल टाइम फंड ट्रांसफर होता है।

SATNA के रोहित ने दिया 21 बार रक्तदान, महिला की ऐसे बचाई जान

IMPS की सुविधा को छुट्टी के दिन भी इस्तेमाल किया जा सकता है। जबकि NEFT और RTGS सेवाएं एक तय वक्त तक ही मिलती हैं। साथ ही इसमें वर्किंग डे में ही फंड ट्रांसफर हो सकता है। अगर छुट्टी के दिन फंड ट्रांसफर किया गया तो वह वर्किंग डे तक पेंडिंग रहता है।

Similar News