LOCKDOWN 3.0 : दो हफ्ते के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, 17 मई तक रहेगा जारी

LOCKDOWN 3.0 कोरोना के बढ़ते संकट के बीच मोदी सरकार ने देश में लॉकडाउन को दो हफ्ते और बढ़ाने का फैंसला लिया है। अब लॉकडाउन 17 मई तक जारी रहेगा।

Update: 2021-02-16 06:21 GMT

LOCKDOWN 3.0 : कोरोना के बढ़ते संकट के बीच मोदी सरकार ने देश में लॉकडाउन को दो हफ्ते और बढ़ाने का फैंसला लिया है। अब लॉकडाउन 17 मई तक जारी रहेगा। गृह मंत्रालय के जरिए इसकी जानकारी दी गई।

दरअसल, लॉकडाउन 2.0 की मियाद तीन मई को खत्म होने वाली थी। हालांकि इससे पहले ही मोदी सरकार के जरिए देशव्यापी लॉकडाउन को दो हफ्तों के लिए बढ़ाए जाने का फैसला किया गया है। अब चार मई से 17 मई तक ये लॉकडाउन 3.0 लागू रहेगा। इस दौरान जारी रहने वाली गतिविधियों के लिए गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी भी जारी की है।

देश में यहाँ पेट्रोल-डीजल पर लगा COVID TAX, बाकी राज्यों में भी लगाने की तैयारी

बता दें कि सबसे पहले 21 दिनों के देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। 25 मार्च से 14 अप्रैल तक पहला लॉकडाउन चला। इसके बाद 15 अप्रैल से 3 मई तक 19 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान भी पीएम मोदी की ओर से किया गया था। हालांकि इस बार गृह मंत्रालय के जरिए लॉकडाउन बढ़ाए जाने का ऐलान किया गया है।

ई-कॉमर्स को अनुमति

हालांकि मोदी सरकार ने इस बार लॉकडाउन में कुछ छूट दी है. इस छूट के मद्देनजर ग्रीन और ऑरेंज जोन में कई तरह की रियायतें दी गई है. इन रियायतों में ई-कॉमर्स को भी छूट का ऐलान किया गया है. ग्रीन और ऑरेंज जोन में ई-कॉमर्स को मंजूरी दी गई है. इन जोन में गैर-जरूरी सामानों की ऑनलाइन डिलीवरी पर छूट दी गई है. इसके साथ ही ग्रीन जोन में 50 फीसदी सवारी लेकर बसें चलाने की अनुमति दी गई है. ग्रीन जोन में बस डिपो में 50 फीसदी कर्मचारी ही काम करेंगे.

मॉल्स-पब्स रहेंगे बंद

हालांकि इस दौरान कई गतिविधियों पर रोक जारी रहेगी. लॉकडाउन के दौरान स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों को 17 मई तक बंद रखा जाएगा. इसके अलावा मॉल्स, पब्स आदी को भी बंद रखा जाएगा. इस दौरान हवाई, रेल और मेट्रो की यात्राओं पर पाबंदी रहेगी.

यातायात की सारी सुविधाएं पहले की तरह ही बंद रहेंगी. ट्रेन और प्लेन सेवाएं नहीं शुरू की जाएंगी. मेट्रो सेवाओं को भी बंद रखा जाएगा. किसी भी तरह के मॉल और सिनेमा हॉल में भीड़ नहीं इकट्ठा होगी, मॉल और सिनेमा हॉल को खोलने की इजाजत नहीं दी गई है.

देश में कुछ सेक्टर ग्रीन जोन में आने के बावजूद भी बंद रहेंगे. हवाई यात्रा, रेल, मेट्रो और राज्य के भीतर परिवहन पर लगी पाबंदी जारी रहेगी. ये पाबंदियां संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए लगाई गई हैं. स्कूल, कॉलेज, संस्थान, हॉस्पिटैलिटी सर्विस, होटल और रेस्त्रां भी बंद रहेंगे.

बता दें कि सबसे पहले 21 दिनों के देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. 25 मार्च से 14 अप्रैल तक पहला लॉकडाउन चला. इसके बाद 15 अप्रैल से 3 मई तक 19 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान भी पीएम मोदी की ओर से किया गया था.

हालांकि इस बार गृह मंत्रालय के जरिए लॉकडाउन बढ़ाए जाने का ऐलान किया गया है. गृह मंत्रालय ने 14 दिनों के लिए लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा की. इसके साथ ही गृह मंत्रालय ने राज्यों से सख्ती से लॉकडाउन का पालन करवाए जाने की बात कही है.

अब तक कितने मरीज?

देश में कोरोना वायरस मामलों में हर रोज इजाफा देखने को मिल रहा है. अब तक देश में 35 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की पुष्टि हो चुकी है. देश में अब तक 35365 कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं. इनमें से 1152 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है. वहीं 9065 लोगों का इलाज किया जा चुका है.

6 रूटों पर 'श्रमिक स्पेशल ट्रेन' चलाने का फैसला

रेल मंत्रालय ने बताया कि गृह मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक प्रवासी मजदूरों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, छात्रों और अन्य व्यक्तियों को अलग-अलग स्थानों पर ले जाने के लिए एक मई मजदूर दिवस से 'श्रमिक स्पेशल ट्रेन' चलाने का फैसला लिया गया है।

खुशखबरी: LOCKDOWN में फंसे लोगो के लिए चलेगी स्पेशल TRAIN, मिली मंजूरी

इस दौरान 6 श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। इनमें लिंगमपल्ली से हटिया, अलुवा से भुवनेश्वर, नासिक से भोपाल, जयपुर से पटना, नासिक से लखनऊ और कोटा से हटिया के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी।

विधायक विशेष रवि के भाई भी हुए कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक विशेष रवि कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। विधायक विशेष रवि के भाई भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। विशेष रवि करोल बाग से विधायक हैं।

विधायक के संपर्क में आए सभी लोगों की ट्रेसिंग की जा रही है। विशेष रवि से जुड़े हुए लोगों का भी कोरोना टेस्ट कराया जाएगा, साथ ही परिवार का भी कोरोना टेस्ट किया जा सकता है। संपर्क में आए करीबियों को आइसोलेट किया जाएगा।

[signoff]

Similar News