Kartarpur Corridor Inauguration Function: करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन में मनमोहन सिंह को बुलाएगा पाकिस्तान
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 9 नवंबर को इसे आम जनता के लिए खोला जाना है और 11 नवंबर को भारत से पहला जत्था रवाना होगा। इस बीच, पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बड़ा बयान दिया है। कुरैशी ने कहा है, 'हम करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के लिए भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आमंत्रित करना चाहता है। वे सिख समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। पाकिस्तान की ओर से उन्हें जल्द ही औपचारिक निमंत्रण भेजा जाएगा।' इस बीच, भारत में भी पहला जत्था रवाना करने की तैयारियां जारी हैं। बता दें कि 12 नवंबर को गुरु नानक देव की 550वीं जयंती है।
20 फीसदी एंट्री फीस को लेकर मचा है बवाल बता दें, पाकिस्तान स्थित करतारपुर भारत की सीमा सटा है। यहां करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में गुरु नानक देव जी की समाधि है। यह पाकिस्तानी पंजाब में पड़ता है। भारत के पंजाब में इससे सटा डेरा बाबा नानक साहिब है। यही से श्रद्धालु करतारपुर जाएंगे।
पाकिस्तान ने प्रति यात्री 20 डॉलर यानी करीब 1400 रुपए फीस तय की है। भारत में इसका विरोध हो रहा है। लोगों का कहना है कि यह राशि बहुत ज्यादा है। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह तो इस राशि को जजिया करार दे चुके हैं। भारत ने पाकिस्तान के साथ हुई बैठकों में यह मुद्दा भी उठाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
अब तक तय व्यवस्था के मुताबिक, भारत से आने वाले श्रद्धालुओं को पाकिस्तान की सीमा पर एक स्लिप जारी की जाएगी। यह स्लिप एक दिन के लिए होगी यानी शाम तक यात्रियों को वापस भारत लौटना होगा। यात्रियों को बिना वीजा प्रवेश दिया जाएगा। पाकिस्तान का अनुमान हर दिन 5000 यात्री जाएंगे और उसे हर महीने 72 लाख रुपए की कमाई होगी।