Karnataka Crisis: कर्नाटक में गहराया गठबंधन सरकार पर संकट, 21 कांग्रेसी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:08 GMT

बेंगलुरु। कर्नाटक में गठबंधन सरकार पर संकट गहरा लगा है। आज बदले घटनाक्रम से सरकार की मुश्किलों में इजाफा हो गया है। कर्नाटक में जारी राजनीतिक उठापठक के बीच डिप्‍टी सीएम समेत कांग्रेस के 21 मंत्रियों ने इस्‍तीफा दे दिया है। इससे पहले राज्‍य के मंत्री एवं निर्दल विधायक एच नागेश ने मंत्री पद से इस्‍तीफा देने के साथ ही मौजूदा कांग्रेस-जेडीएस सरकार से समर्थन वापस लेने का एलान कर दिया था।

कर्नाटक में गहरा रहे सियासी संकट को लेकर एक दूसरे पर छींटाकशी का दौर भी शुरू हो चुका है कांग्रेस सांसद डीके सुरेश ने इस पूरे घटनाक्रम के पीछे भाजपा नेताओं का हाथ होने का आरोप लगाया है।

कर्नाटक सरकार पर जारी संकट के बाद देश की सिसायत भी गर्म हो चुकी है। कांग्रेस नेताओं ने कर्नाटक की बिगड़ती स्थिति के लिए जहां भाजपा को जिम्मेदार बताया है। वहीं लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कर्नाटक में जो कुछ भी हो रहा है उसका उनकी पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है।

निर्दलीय विधायक एवं मंत्री रहे नागेश ने गवर्नर को पत्र में लिखा है कि 'एचडी कुमारस्वामी वाली गठबंधन सरकार से मैंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इस पत्र के माध्यम से मैं बताना चाहता हूं कि मैं अपना समर्थन भाजपा की सरकार दूंगा अगर मुझे आपके द्वारा बुलाया जाता है।'

वहीं दूसरी ओर कर्नाटक में जारी राजनीतिक घमासान के बीच मंत्री जमीर अहमद खान ने दावा किया है कि आज शाम तक बीजेपी खेमें में गए 10 में से 6 से 7 विधायक वापस पार्टी में शामिल हो जाएंगे।

बता दें कि राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन के 118 विधायक हैं, इसमें विधानसभा स्पीकर के अलावा कांग्रेस के 78 विधायक, JDS के 37 विधायक, BSP का एक विधायक और दो निर्दलीय विधायक शामिल हैं। जबकि, भाजपा के 105 विधायक हैं। अगर गवर्नर विधायकों के इस्तीफे स्वीकार कर लेते हैं तो सीएम एच डी कुमारस्वामी की 13 महीने पुरानी गठबंधन सरकार अपना बहुमत खो देगी।

कर्नाटक में गठबंधन सरकार पर मंडरा रहे खतरे के बीच सीएम एचडी कुमारस्वामी आज कांग्रेस नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने इस्तीफा देने वाले जेडीएस के बागी विधायकों की बैठक बुलाने के भी संकेत दिए हैं।

Similar News