कन्हैयालाल के हत्यारों को वकीलों ने कचर के धर दिया, NIA को मिली 10 दिन की रिमांड

कन्हैयालाल के हत्यारों को कोर्ट के अंदर वकीलों ने कचर-कचर के कूँटा, हत्यारे गौस मोहम्मद, रियाज जब्बार, आसिफ और मोहसिन को कोर्ट में पेश किया गया था

Update: 2022-07-02 12:22 GMT

Kanhaiyalal's killers beat up by lawyers Video: उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की हत्या करने वाले मुस्लिम हत्यारों गौस मोहम्मद, रियाज जब्बार सहित हत्या में शामिल मोहसिन और आसिफ़ को शनिवार के दिन कोर्ट में पेश किया गया. सुनवाई के बाद जैसे ही हत्यारे जज के चैम्बर से बाहर निकले वहां मौजूद वकीलों ने कत्ल करने वालों की कुटाई शुरू कर दी, वकीलों ने हत्यारों को कुत्तों की तरह पीटा, लोटार-लोटार के मारा, बाजा फाड़ दिया। लात खाने के बाद पुलिस की गाड़ी में बिठाकर आरोपियों को NIA की कस्टडी के लिए भेज दिया गया. 

वकीलों ने कन्हैयालाल के हत्यारों को पीटा 

शनिवार दोपहर 4 बजे के करीब चारों आरोपियों को जयपुर NIA कोर्ट में पेश किया गया. जहां वकीलों का दल पहले से ही इस्लामिक आतंकियों की खिदमत करने के लिए इकठ्ठा था. वकील बस आतंकियों के कोर्ट रूम से बाहर आने का इंतज़ार कर रहे थे। पहले तो अधिवक्ताओं ने फांसी दो के नारे लगाए और बाद में हत्यारों को कूट-कूट कर उनका नाडा खोल दिया। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपियों को किसी से वहां से बचा लिया वरना कोर्ट फैसले से पहले ही वकील न्याय कर देते। 

NIA को मिली 10 दिन की रिमांड 

राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA को कोर्ट ने कन्हैयालाल की हत्या में पकड़े गए हत्यारों गौस मोहम्मद, रियाज जब्बार सहित हत्या में शामिल मोहसिन और आसिफ़ को 10 दिन की कस्टडी में रखने की इजाजत मिल गई है. अब NIA तबियत से पूछताछ करेगी 

आरोपी ठीक से चल नहीं पा रहे थे 

लगता है पुलिस ने कन्हैयालाल की हत्या करने वालों को जेल में खूब सर्विस दी है. इसी लिए जब अजमेर जेल से उन्हें जयपुर लाया गया तो आतंकी ठीक से चल नहीं पा रहे थे. इससे पहले जब उन्हें पहली बार कोर्ट में पेश किया गया था तब जज ने भी पूछा था "क्या हुआ ठीक से चल क्यों नहीं पा रहे?" तो पुलिस वालों ने कहा था अरे ये लोग भाग रहे थे तो इनको पकड़ने में चोट लगी होगी। 

राजस्थान के कई शहर बंद 

कन्हैयालाल की हत्या के बाद राजस्थान के हिन्दुओ में भयंकर गुस्सा है, लेकिन हिन्दू समाज के लोगों ने इस घटना के बाद कहीं भी ऐसा प्रदर्शन नहीं किया जिससे माहौल बिगड़े। वैसे भी कई शहरों में कर्फ्यू लगा है तो लोग घर से बाहर ही नहीं निकल रहे हैं. कन्हैयालाल को न्याय दिलाने के लिए शनिवार को अलवर, भरतपुर, श्रिंगानगर, उदयपुर में बंद बुलाया गया है. 

कन्हैयालाल के हत्यारों को वकीलों ने पीटा वीडियो 

Kanhaiyalal's killers beat up by lawyers Video: 


Tags:    

Similar News