Jharkhand Mob Lynching: डायन बताकर 70 वर्ष की वृद्धा को 200 मीटर तक घसीट-घसीट कर पीटा, रहम की भीख मांग रही महिला की कर दी हत्या

Jharkhand Mob Lynching: ग्रामीणों द्वारा जादू-टोना का आरोप लगाते हुए एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई ।

Update: 2022-07-05 08:05 GMT

70 Year Old Woman Murder in Garhwa: झारखण्ड के गढ़वा में मॉब लिंचिंग (Mob Lynching) का मामला सामने आया है जहाँ एक 70 वर्ष की महिला को जादू-टोना वाली डायन कहते हुए गाँव के लोगों द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों के द्वारा पीटे जाने से महिला रहम की भीख मांगती रही लेकिन उसे लगातार पीटने व घसीटने से महिला ने अचेत होकर प्राण त्याग दिए.

मामला चिनिया थानाक्षेत्र के खुरी गांव का है जहाँ पर पीड़ित परिवार ने बताया की उनके घर अचानक 5 लोग आये और वृद्धा को पीटते हुए 200 मीटर तक घसीटा बुजुर्ग महिला व परिवार के सदस्यों द्वारा लगातार रहम की भीख मांगने के बावजूद, उसे लाठी-डंडो से हताहत करके मौत के घाट उतार दिया गया. 

जानकारी लगते ही पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मामलें में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मृतका के परिवार वालों ने आरोप लगाया है की गाँव के लोगों द्वारा वृद्धा पर जादू-टोना करने का इल्जाम लगाया जाता रहा है. बेरहमी से हुई इस हत्या के लिए पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है। 

वनों की रक्षा करने वाले शख्स की हत्या 

हाल ही में मॉब लिंचिंग (Mob Lynching) का एक और मामला सामने आया है जहाँ पर गुमला थाना क्षेत्र में शमीम अंसारी नाम के शख्स की सामूहिक हत्या कर दी गई है. 45 वर्षीय शमीम अंसारी पेड़ काटने का विरोध कर रहे थे जिस पर उन्हें पीट-पीटकर कर मौत के घाट उतार दिया गया। वे जंगलों व वनों की अवैध रूप से कटाई करने वाले माफियाओं को रोकने का काम करते थे. ग्राम वन संरक्षण करने वाले शमीम को वृक्षों की कटाई की सूचना मिली थी जिससे वे मौके पर पहुंचकर लकड़ी माफियाओं को रोकने लगे फलस्वरूप सभी एक साथ मिलकर वनरक्षक पर टूट पड़े और लाठी-डंडो से तब तक पीटते रहे जब तक शमीम के प्राण नहीं उड़े.  

Tags:    

Similar News