JEE Main Session 1 2022 Result Date: जल्द जारी होने वाले हैं जेईई मेन 2022 एग्जाम रिजल्ट्स, जानिए क्या है अपडेट्स..

JEE Main Session 1 2022 Result Date: देश के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है. बता दें कि इंजीनियरिंग जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम जेईई मेन 2022 का रिजल्ट (JEE Mains Session 1 2022 Result) जल्द जारी होने वाला है

Update: 2022-07-06 13:20 GMT

JEE Main Session 1 2022 Result Date: देश के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है. बता दें कि इंजीनियरिंग जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम जेईई मेन 2022 का रिजल्ट (JEE Mains Session 1 2022 Result) जल्द जारी होने वाला है. जेईई मेन 2022 एग्जाम के लिए सेशन वन की परीक्षा 29 जून 2022 को समाप्त हो चुकी है. इस की आंसर की जारी कर दी गई है और आपत्तियां एकत्र की जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही एग्जाम के रिजल्ट को जारी करेगी. संभावित रिजल्ट डेट की जानकारी के लिए यह आर्टिकल पूरा पढ़ें..

बता दे कि इसी बीच जेईई मेन 2022 सेशन 2 के रजिस्ट्रेशन के लिए विंडो लिंक खोल दी गई है. जो छात्र इसमें उपस्थित होना चाहते हैं वह NTA की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. जेईई मेन 2022 सेशन 2 रजिस्ट्रेशन लिंक 9 जुलाई 2022 को रात 11:50 तक खुला रहेगा.

अभी तक नेशनल टेस्टिंग एजेंसीने जेईई मेन के रिजल्ट डेट्स की घोषणा नहीं की है, यह कयास लगाए जा रहे हैं कि जेईई मेन्स सेशन 1 यानी जून परीक्षा के परिणाम 8 जुलाई तक जारी किए जाएंगे। इससे पहले भी, एनटीए ने 8 से 10 दिनों में परिणाम घोषित किए हैं।

बता दें कि अब सेशन 2 के लिए सक्रिय लिंक के साथ, यह उम्मीद की जा सकती है कि परिणाम 9 जुलाई को विंडो बंद होने से पहले जेईई मेन 2022 सेशन 1 के रिजल्ट जारी किए जाएंगे. छात्रों को लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक रखने की सलाह दी जाती है। जो लोग रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं वे जल्द से जल्द कर लें।

JEE Main 2022 Result Date:

जेईई मेन 2022 

परीक्षा डेट्स

 संभावित रिजल्ट डेट

पहला सेशन

 23 से 29 जून

 8 जुलाई 2022

दूसरा सेशन 

21 से 30 जुलाई

 7 अगस्त 2022


Tags:    

Similar News