Janaushadi Pariyojana: लाइव शो में महिला की खुशी के आंसू देख भावुक हुए PM MODI, देखें वीडियो

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:14 GMT

Janaushadi Pariyojana: जनऔषधि दिवस पर 7 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए योजना के लाभार्थियों से संवाद किया। पीएम मोदी ने कहा, आप सभी को दूसरे जन औषधि दिवस की बहुत-बहुत बधाई। आज सप्ताह भर से मनाए जा रहे जन औषधि सप्ताह का भी आखिरी दिन है। इस प्रशंसनीय पहल के लिए भी आप सबका बहुत-बहुत अभिनंदन। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना यानि PMBJP, इसी की एक अहम कड़ी है। ये देश के हर व्यक्ति तक सस्ता और उत्तम इलाज पहुंचाने का संकल्प है। मुझे बहुत संतोष है कि अब तक 6 हजार से अधिक जन औषधि केंद्र पूरे देश में खुल चुके हैं। लाइव शो के दौरान एक मौका ऐसा भी आया जब एक महिला की आंखों में खुशी के आंसू देख पीएम मोदी भी भावुक हो गए। पढ़िए पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें-

जन औषधि परियोजना से पहले की तुलना में इलाज पर खर्च बहुत कम हो रहा है। अभी तक पूरे देश में करोड़ों गरीब और मध्यम वर्ग के साथियों को 2000-2500 करोड़ रुपए की बचत जन औषधि केंद्रों के कारण हुई है।

जैसे जैसे ये नेटवर्क बढ़ रहा है, वैसे ही इसका लाभ भी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच रहा है। आज हर महीने 1 करोड़ से अधिक परिवार इन जन औषधि केंद्रों के माध्यम से बहुत सस्ती दवाइयां ले रहे हैं।

Generic दवाओं को लेकर अफवाहें फैलाएं जाती हैं। पुराने अनुभवों के आधार पर कुछ लोगों को ये भी लगता है कि आखिर इतनी सस्ती दवा कैसे हो सकती है, कहीं इसमें कोई खोट तो नहीं है।

जन औषधि परियोजना से पहले की तुलना में इलाज पर खर्च बहुत कम हो रहा है। अभी तक पूरे देश में करोड़ों गरीब और मध्यम वर्ग के साथियों को 2000-2500 करोड़ रुपए की बचत जन औषधि केंद्रों के कारण हुई है।

Similar News