IPL-2019 : धोनी की अर्धशतकीय पारी पर कोहली ने कहा- उन्होंने हमें डरा दिया था

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:06 GMT

खेल डेस्क. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल के 39वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के एक रन से हरा दिया। चेन्नई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 26 रन बनाने थे। महेंद्र सिंह धोनी ने उमेश यादव के शुरुआती पांच गेंद पर 24 रन बना लिए, लेकिन आखिरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर रन आउट हो गए। इससे चेन्नई हार गई। बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने धोनी की तारीफ की। उन्होंने कहा, "धोनी ने वही किया जो हमेशा से करते आ रहे हैं। उन्होंने हमे डरा दिया था।" धोनी ने 48 गेंद पर नाबाद 84 रन बनाए।

'छोटे अंतर से मैच जीतना हमेशा अच्छा लगता है' आखिरी गेंद पर मुकाबले का निर्णय होने पर कोहली ने कहा, "हमने 19वें ओवर तक बेहतरीन गेंदबाजी की। तब तक हम मैच जीतने के दावेदार थे। आखिरी गेंद पर भी वहीं हुआ जिसकी मुझे उम्मीद थी। छोटे अंतर से मैच जीतना हमेशा अच्छा लगता है।"

हार के बाद धोनी ने कहा, "हमें शुरु से ही तेज खेलना चाहिए था। शुरुआत में कुछ और चौके-छक्के लगाने थे। हमें ज्यादा बाउंड्री की जरूरत थी। अब आप देख सकते हैं कि यहां हमने एक और दो रन लिए, फिर भी हम एक ही रन से हारे।"

यह चेन्नई की लगातार दूसरी हार है। इसके बावजूद वह अंक तालिका में शीर्ष पर बरकरार है। बेंगलुरु की सीजन में तीसरी जीत है। उसके छह अंक हो गए। उसे अभी चार मैच और खेलने हैं। सभी में जीत हासिल करने पर वह प्लेऑफ में पहुंच सकता है।

Similar News